खंड शिक्षाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरयाना का किया औचक निरिक्षण
शीत लहर को देखते हुए बच्चों को स्वेटर पहनने के लिये करें प्रेरित - नरेश रावत

मडावरा / ललितपुर
मड़ावरा खंड शिक्षाधिकारी नरेश कुमार रावत ने संकुल केंद्र पारौल अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरयाना का औचक निरिक्षण किया।
विद्यालय की शिक्षामित्र विनीता कुमारी आकस्मिक अवकाश पर शेष समस्त स्टाफ इ प्र अ संतोष कुशवाहा, सहायक अध्यापक विशाल जैन पवा, संध्या, नरेंद्र प्रताप सिंह, शिक्षामित्र हाकम सिंह एवं अनीता तिवारी शिक्षण कार्य करते हुए उपस्थित मिले।
प्राथमिक में 128 के सापेक्ष 84 और जूनियर में 77 के सापेक्ष 56 बच्चे उपस्थित मिले।
बी ई ओ नरेश रावत ने परिषदीय विद्यालय की दशा सुधारने के लिए आपरेशन कायाकल्प के 19 पैरामीटर पर चर्चा की एवं शीत लहर को देखते हुए बच्चों को स्वेटर पहनने के लिये प्रेरित करने एवं डी बी टी कार्य पूर्ण करने के लिये निर्देशित किया।
निपुण विद्यालय हेतु कार्य योजना क्रियान्वयन एवं एम डी एम की गुणवत्ता परखी।
बच्चों का शैक्षिक स्तर संतोषजनक मिला।
डी एल एड प्रशिक्षु शिवानी पांडे एवं चांदनी वर्मा ने निपुण एप पर मूल्यांकन किया जिसमें 34 के सापेक्ष 31 बच्चे निपुण मिले।
रिपोर्ट- आर के पटेल /कमलेश कस्यप
मड़ावरा / ललितपुर
#Samachar Tak



