लाखों के आभूषण, तमंचा सहित जिंदा कारतूस, व ई रिक्शा के साथ आरोपी गिरफ्तार,
लाखों के आभूषण, तमंचा सहित जिंदा कारतूस, व ई रिक्शा के साथ आरोपी गिरफ्तार,

जनपद मऊ
मोहम्मदाबाद गोहना पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के निर्देश में संदिग्ध/ वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। जिसमें चोरी के आभूषण सहित तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसका खुलासा पुलिस ने गुरुवार को दोपहर 12 बजे किया। मामले का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी डॉ अजय विक्रम सिंह, व कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि संदिग्ध वांछित अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को कोतवाल अपने हमराहियों के साथ चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कैलेंडर तिराहा से ही एक महिला का बैग जिसे एक ई रिक्शा चालक ने चुराया था। वह इस ई-रिक्शा से रामघाट बंधा से होते हुए चुराए हुए गहनों को बेचने के लिए घोसी की तरफ जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा बंधा मोड़ पर ई रिक्शा चालक को रोकने का इशारा किया कि उक्त रिक्शा चालक एकाएक पुलिस वालों को देख कर घोसी की तरफ मुड़कर भागना चाहा ,तब तक पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस ई-रिक्शा में बैठा दूसरा व्यक्ति ई रिक्शा से कूद कर सड़क के नीचे झाड़ियां में भागने में सफल रहा। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम अतीक अहमद पुत्र अलीमुद्दीन निवासी बरूईपुर थाना मुहम्मदाबाद गोहना बताया। पूछे जाने पर उसने भागने वाले का नाम गुफरान पुत्र गुड्डन निवासी मीरपुर महुआ थाना रामपुर बिलौली जनपद मऊ बताया। पकड़े गए आरोपी अतीक अहमद से जामा तलाशी के दौरान एक अदद पतली चैन पीली धातु ,एक अदद बिस्किट नुमा डिजाइन से बनी चैन, एक अदद लॉकेट ,एक जोड़ी पायल, एक अदद सीजसुदा ई-रिक्शा यूपी 50 डीटी 4761 बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह, उप निरीक्षक देवेश मिश्रा ,हेड कांस्टेबल उदय प्रकाश यादव, अखंड प्रताप सिंह ,शशांक कुमार, ओम प्रकाश यादव, आदि साथ रहे।
रिपोर्ट- अजीत पटेल
जिला ब्यूरो चीफ- जनपद मऊ



