लक्ष्मी पूजा महोत्सव को कोठीभार थाना परिसर में बैठक
लक्ष्मी पूजा महोत्सव को कोठीभार थाना परिसर में बैठक

कोठीभार (महराजगंज)
कोठीभार थाना परिसर में सोमवार को अनुज कुमार की अध्यक्षता में लक्ष्मी पूजा महोत्सव के पीस कमेटी की बैठक संपर्क हुई । जिसमें सीओ ने कहा कि लक्ष्मी पूजा महोत्सव में किसी भी तरह की नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी निर्धारित डेसिमल से ज्यादा आवाज में डीजे या साउंड सिस्टम नहीं बजाया जाएगा नई जगह पर मूर्ति की स्थापना करने की अनुमति नहीं मिलेगी और पंडाल में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर जरूरी है पंडाल में बालू, पानी और अग्निशमन यंत्र जरूर रखें पंडाल के बाहर सहायता नंबर का बोर्ड लगे जिससे जरूरी होने पर कोई भी प्रशासन को सूचना दे सके और सीधी सभी समिति पुलिस प्रशासन का सहयोग करें शराब पीकर कोई भी लक्ष्मी पूजा अथवा विसर्जन में शामिल नहीं होगा विसर्जन स्थल पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाएगी शराब पीकर त्योहारों में खलल डालने वालों को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा और इसी बीच समिति के लोगों ने विसर्जन जुलूस के निर्धारित मार्गो में आने वाली समस्याओं को बताएं।
इस बैठक कमेटी में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ,चौकी प्रभारी बृजभान यादव ,वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय सिंह, उप निरीक्षक यशवंत ,अशोक कुमार गिरी ,कांस्टेबल सतीश यादव ,संदीप कुशवाहा ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार सिंह ,दीनानाथ सिंह ,रिजवान ,जितेंद्र चौधरी ,सतीश पटेल, रहमत ,कन्हैया यादव सहित अन्य ग्रामीण और समितिया के सदस्य उपस्थित रहे।

रिपोर्ट –ब्यूरो चीफ धनंजय पटेल महराजगंज।



