WEBSTORY
BREAKINGउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरदुर्घटनाप्रसासनब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

महराजगंज जिले के कसमरिया गांव में तेंदुए के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल,

आसपास के गाँवों में तेंदुए के भय से ग्रामीणों में दहशत का माहौल,

महराजगंज ( उत्तर प्रदेश)

महराजगंज जिले के सोहगी बरवा वन्यजीव प्रभाग के दक्षिणी चौक रेंज के ग्रामसभा कसमरिया में सोमवार को एक तेंदुए ने आतंक मचा दिया। दोपहर करीब  तीन बजे कब्रिस्तान में घास चर रही एक बकरी को तेंदुए ने अपनी चपेट में लेकर मार डाला। इसके बाद 17 वर्षीय एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार दो शावकों के साथ नर व मादा तेंदुआ कसमरिया गांव के समीप पोखरे के पास कब्रिस्तान की तरफ आ गए थे। बकरी को मारने के बाद तेंदुआ पास में खड़े 17 वर्षीय प्रदीप भारती पर झपट्टा मारा । तेंदुए के हमले से प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM
तेंदुए की तलाश में जुटा बन प्रशासन,
तेंदुए की तलाश में जुटा बन प्रशासन,

ग्रामीण क्षेत्र में परिवार सहित घूम रहे तेंदुए की मौजूदगी से गांव में पूरी तरह दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत वन विभाग और सिंदुरिया पुलिस को दी। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के डर से वे घर से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही दक्षिणी और उत्तरी चौक रेंज के रेंजर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तेंदुए को पकड़ने के लिए कब्रिस्तान की झाड़ियों में पिंजरा लगाया गया।

वन विभाग की टीम ने तेंदुए और उसके बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखी। साथ ही, सिंदुरिया थाने की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में सहयोग दिया। वन विभाग और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें। वन विभाग का कहना है कि तेंदुए और उसके बच्चों को सुरक्षित पकड़ने के प्रयास जारी हैं। देर शाम तक तेंदुए कब्रिस्तान की झाड़ियों से बाहर नहीं आए, लेकिन वन कर्मियों ने उन्हें पकड़ने के लिए पूरी रणनीति तैयार कर ली है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान संदेश पटेल के साथ दर्जनों ग्रामीण भी मौके से मौजूद रहे।

रिपोर्ट- धनंजय पटेल ब्यूरो चीफ महराजगंज

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0