
मऊ
____________________
मोहम्मदाबाद गोहना मकर संक्रांति पर्व को लेकर शनिवार संध्या जिला आबकारी अधिकारी मोहम्मद असलम द्वारा पर्व को लेकर कहीं भी अवैध शराब अथवा ओवर रेटिंग नहीं होनी चाहिए जिसको लेकर लगभग आधा दर्जन अंग्रेजी एवं देसी बियर की दुकान का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान जिला आबकारी अधिकारी मोहम्मद असलम ने बताया कि वर्ष 2024 एवं 25 हेतु जनपद में देसी शराब की नवीनीकृत दुकानों की संख्या 128 विदेशी मदिरा की 53 बियर की 60 मॉडल की दुकान 5 भांग की 14 दुकान नवीनीकरण हो चुका है इस प्रकार कुल जनपद में 259 दुकानों का नवीनीकरण किया जा चुका है उन्होंने अनुज्ञापियों को निर्देश दिया के दुकानों पर साफ सफाई सीसीटीवी एवं ऑनलाइन पेमेंट की भी व्यवस्था सही रखें तथा साधन द्वारा जारी किए गए नियमों का पालन करें उन्होंने अनुयतियों को यह भी निर्देश दिया कि जिन दुकानों का अभी तक नवीनीकृत नहीं हुआ है वह समस्त कागजातों के साथ जो समय निर्धारित है उसे समय तक नवीनीकृत कर ले जांच के दौरान जिला आबकारी अधिकारी देर रात्रि जिला मुख्यालय को रवाना हुए उन्होंने सभी लाइसेंसी से से अपील किया कि आप सभी लोग नियमों का पालन करते हुए दुकानों को सही हालत में चलाएं स्टॉक रजिस्टर सही रखें और आपकी दुकान पर जांच के दौरान जिला अधिकारी के अनुमति किसी अन्य विभाग के अधिकारी आपके दुकानों को चेक नहीं करेंगे केवल आबकारी विभाग की टीम अथवा शासन के निर्देश पर जिन्हें नामित किया जाएगा वही आपके दुकानों का सत्यापन तथा चेकिंग करेंगे इस दौरान आबकारी निरीक्षक बजरंगी चौरसिया समेत विभाग के अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट–अजीत पटेल जिला ब्यूरो (मऊ)



