WEBSTORY
crimeअपराधपुलिस

मोहम्मदाबाद गोहना पुलिस को मिली बड़ी सफलता

पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोर को किया गया गिरफ्तार

 मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)

_____________

  पुलिस अधीक्षक मऊ अविनाश पांडेय के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने चोरों लूटेरों व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान के दौरान शनिवार को पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई। जिसमें दो नाबालिक आरोपी के साथ चार अदद मोटरसाइकिल व एक अदद मोटरसाइकिल का इंजन बरामद हुआ। जिसका खुलासा रविवार को कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकार डॉ अजय विक्रम सिंह ने करते हुए बताया कि चलाए जा रहे अपराधियों के धर पकड़ अभियान के दौरान शनिवार को मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने अपने पुलिस टीम के साथ कोतवाली के पारासखाड़ की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया। जिसमें पकड़े गए व्यक्ति विशाल यादव निवासी परासखाड़ उम्र 17 वर्ष एवं मनीष यादव निवासी परासखाड़ उम्र लगभग 16 वर्ष इन दोनों नाबालिक आरोपी के पास से जो मोटरसाइकिल बरामद हुई। उनसे पूछताछ करने पर पता चला कि वलीदपुर में 26 जनवरी को कॉलेज के बाहर से चुराई थी। इन आरोपियों से कड़ाई से पूछने पर पता चला कि दोनों लोग विभिन्न स्थानों पर से मोटरसाइकिल चोरी करते हैं। और मोटरसाइकिल के अलग-अलग पुर्जो को निकाल कर फेरी लगाने वाले कबाड़ियों को अलग-अलग बेच देते हैं । पूछताछ पर विभिन्न स्थानों से चुराई गई । अन्य तीन मोटरसाइकिल वह मोटरसाइकिल के एक इंजन को छुपा कर रखे बताए गए। इसके बाद इंजन को भी पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिया गया। इसके बाद पुलिस ने इन किशोर आरोपियों के विरोध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर किशोर न्यायालय बोर्ड भेज दिया गया। बरामद मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट के सुपर स्प्लेंडर ,बिना नंबर प्लेट के टीवीएस, एवं दो और स्प्लेंडर बाइक तथा एक मोटर साइकिल का इंजन को जप्त कर लिया गया। इस अभियान को सफल बनाने वाली टीम कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल उदय प्रकाश यादव, शशांक कुमार, विवेक सिंह, प्रदीप मिश्रा, उपनिरीक्षक राज नारायण पांडेय, उप निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा ,अनुराग यादव, मंजीत यादव ,मोहम्मद बिलाल, चंद्रभान यादव, साथ रहे।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

रिपोर्ट–अजीत पटेल जिला ब्यूरो (मऊ)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0