मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 108 जोड़ों ने लिए साथ फेरे, बंधे विवाह के प्रेम बंधन में,
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 108 जोड़ों ने लिए साथ फेरे, बंधे विवाह के प्रेम बंधन में,

जनपद मऊ
मुहम्मदाबाद गोहना स्थानीय ब्लॉक सभागार में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत 108 जोड़े विवाह के पावन बंधन में बंध गए। सामूहिक विवाह में विभिन्न वर्गों के जोड़े पवित्र बंधन को स्वीकार किया।
दीप प्रज्ज्वलित कर सामूहिक कार्यक्रम का शुभारंभ व वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार ने किया । बेटियों की शादी संबंधी अभिभावकों की चिंता को सरकार दूर करने का कार्य कर रही है। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि बालिकाओं व युवतियों के विकास को लेकर शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवार की बालिकाओं के लिए काफी लाभप्रद है। प्रति वर्ष इस योजना के तहत बालिकाओं को लाभान्वित कराते हुए परिवार की मुश्किलों को भी कम किया जाता है। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी कमलेश राय सहित अभिभावक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- अजीत पटेल
जिला ब्यूरो, जनपद मऊ
samachartak.co.in



