WEBSTORY
आयोजनकार्यवाहीताज़ा ख़बरनिरीक्षणप्रसासन

निचलौल में छठ घाटों पर बेहतर व्यवस्था के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष ने जिम्मेदारों को दी नसीहत

नगर पंचायत अध्यक्ष ने शहर स्थित छठ घाटों का लिया जायजा

निचलौल (महराजगंज)

सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर नगर के सात प्रमुख घाटों पर शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष ने कर्मियों के साथ पहुंच व्यवस्था देखी। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने घाटों पर साफ सफाई, पथ प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य नागरिक सुविधाओं के बारे में जिम्मेदार कर्मियों से जानकारी ली इतना ही नहीं शहर के सभी घाटों पर जल्द बेहतर व्यवस्था को ठिक करने के लिए जिम्मेदार कर्मियों कों को सख्त नसीहत भी दी।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया जिम्मेदार कर्मियों के साथ सबसे पहले घोडहवा वार्ड के विष्णु मंदिर स्थित छठ घाट पहुंचे जहां पर व्यवस्था को देख सुविधाओं को जायजा लिया। उनके बाद नगर के प्रमुख छठ घाट बउली पोखरा, चमनगंज पुल बरगदवा की पोखरी ,लोहिया नगर की पोखरी, सहित अन्य छठ घाटों पर पहुंच बेहतर व्यवस्था का जायजा लिया । जहां पर पोखर और छठ घाटों की और बेहतर तरीके से जल्द साफ सफाई के लिए जिम्मेदारों को सख्त नसीहत दी । इसके साथ ही सुरक्षा को लेकर भी कर्मियों को घाट पर रस्सा बंधवाने के लिए निर्देशित किया । इन्होंने कहा कि छठ पूजा को लेकर शासन प्रशासन बेहद गंभीर है। ऐसे में जनसुविधाओं को बेहतर बनाने का हर संभव प्रयास सुनिश्चित किया जाए । इस अवसर पर मनीष अग्रवाल, मोहनलाल, अवधेश कुमार, मोहम्मद अनस, धीरेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट–ब्यूरो चीफ धनंजय पटेल महराजगंज

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0