निजी विद्यालय में कई गयी छात्रा के साथ छेड़खानी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन,
छात्रा के साथ छेड़खानी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन,

छात्रा के साथ छेड़खानी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन,
महरौनी (ललितपुर)
महरौनी तहसील अंतर्गत कुआघोषी स्थित प्राईवेट विद्यालय में प्रबंधक के पुत्र द्वारा छात्रा के साथ छेड़खानी के विरोध में नगर के संगठनों में रोष है और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।इस कृत्य के विरोध में बार संघ द्वारा निंदा प्रस्ताव पारित कर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी वहीं छात्रा के साथ हुई बदसलूकी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अभिषेक पटेरिया के नेतृत्व में छात्र संघ के पदाधिकारियों और छात्र छात्राओं ने इंदिरा चौराहे पर प्रदर्शन किया और विद्यालय प्रशासन के विरोध में नारेबाजी और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी नारे बाजी करते तहसील परिसर पहुंचे और उपजिलाधिकारी अभिमन्यु कुमार को ज्ञापन सौंपकर कडी कार्रवाई की मांग की ।इस मौके तहसील प्रमुख आजाद सिंह चौहान ने कहा जब छात्र छात्राएं विद्यालय में सुरक्षित नहीं है तो इससे शर्मनाक बात क्या है । उन्होंने प्रशासन से विद्यालय प्रशासन एवं दोषी प्रबंधक पुत्र अंकित रावत पर कड़ी कार्रवाई की मांग की ।इस मौके पर ज्ञापन देने में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता
अभिषेक पटेरिया जिला संयोजक ललितपुर , रोहित सिंह जिला मीडिया संयोजक , आजाद सिंह चौहान तहसील प्रमुख महरौनी , शरद सेन तहसील संयोजक , अनुराग पुरोहित नगर मंत्री , शिवम यादव तहसील सह संयोजक, राज चौहान नगर सह मंत्री विशेष सिंह , नीलेश , रविंद्र पाल , राज सेन , प्रिंस , परमानंद , अनिकेत , प्रवेश ,शोभाराम , चेतन कुशवाहा जगदीश नीलम कुशवाहा मुस्कान कुशवाहा रचना सिंह सहित अन्य सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।वहीं सोशल मीडिया पर भी इस कृत्य पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की साथ ही साथ दोषी के घर पर बुलडोजर कार्यवाही की मांग की ।
रिपोर्ट- आर के पटेल
ललितपुर (उत्तर प्रदेश)
#samachartak
#LaharLive24news



