पौने चार लाख रुपए के सोने चांदी व तमंचे सहित दो आरोपी गिरफ्तार
पौने चार लाख रुपए के सोने चांदी व तमंचे सहित दो आरोपी गिरफ्तार

जनपद मऊ
मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के कुशल नेतृत्व में चोरों, लूटेरा, व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रतिदिन विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तार कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस ने कोतवाली में लूट से संबंधित करीब पौने चार लाख रुपए के सोने चांदी व तमंचे सहित दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। क्षेत्राधिकारी डॉ अजय विक्रम सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि 10 मई 2024 को प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं उनकी टीम ने अभियान के दौरान चार दिन पहले कैलेंडर तिराहे से आगे तथा अतरारी चुंगी से पहले एक मोटरसाइकिल से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक महिला का पर्स लूट गया था। मुखबिर की सूचना पर मडैया चट्टी से सुल्तानपुर कोलौरा की तरफ से एक बाइक आई हुई दिखाई दी। उक्त मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया गया तो उक्त बाइक सवार व्यक्तियों द्वारा एकाएक पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। जिसे पुलिस ने दौड़ा कर दोनों व्यक्तियों को मौके पर ही मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने जब पूछताछ किया तो पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम प्रदीप कुमार पुत्र अशोक राम निवासी खुरहट थाना रानीपुर जनपद मऊ एवं नितेश पुत्र पिंटू राम निवासी खुरहट बताया। पुलिस द्वारा जामा तलाशी के दौरान दोनों के पास से दो आदत नाजायज तमंचा 315 बोर, दो अदर जिंदा कारतूस 315 बोर ,एक अदद एंड्राइड मोबाइल, एक हजार रुपए नगर, पहली धातु के नाक बड़ी बड़ी सहारा एक अदद, पीली धातु की चेन सहित लॉकेट एक अदद, पीली धातु का मांग टीका एक अदद, पीली धातु की कान की झाली दो जोड़ी, पीली धातु की अंगूठी चार अदद, कान की बाली तीन जोड़ी, कान की झाली लटकन वाली एक जोड़ी, नाक की कील तीन अदद, नाक की नथनी छोटी एक अदद, कान का सहारा दो अदद, दो अदद पैन कार्ड, दो अदद आधार कार्ड, एक स्प्लेंडर प्लस बाइक व एक पर्स बरामद हुआ। पूर्व में हुई लूट के संबंध में कड़ाई से पूछताछ पर बताया के दिनांक चार एवं पांच को शाम से बरामद किए गए लूट के लगभग पौने चार लाखके सोने चांदी तथा एक बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया ।इसके बाद इनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर शनिवार को न्यायालय चालान किया।
कार्यवाही करने बाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ,विजय यादव, उदय प्रकाश यादव, मनोज वर्मा ,फूलचंद यादव, मनोज सिंह, कमलेश ठाकुर ,नीरज वर्मा ,सुशील कुमार यादव, ज्ञान चंद्र पांडेय, आदर्श मिश्रा, रोहित सिंह, विराट पटेल, शत्रुघ्न सिंह यादव, अविनाश, लायक हुसैन ,अनिरुद्ध सिंह, पंकज कुमार यादव, ऋषभ द्विवेदी, आदि टीम के लोग साथ रहे।
रिपोर्ट। अजीत पटेल
जिला ब्यूरो- जनपद मऊ



