पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज में एनसीसी परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया,
पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज में एनसीसी परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया,

जनपद मऊ (उत्तर प्रदेश)
मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज बरामदपुर के प्रांगण में बुधवार को 30 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी आजमगढ़ द्वारा संचालित एनसीसी वार्षिक शिविर प्रशिक्षण का उद्घाटन लेफ्टिनेंट कर्नल दलमीत सिंह कैंप कमांडेंट ने किया । कैंप कमांडेंट ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहां के अपनी सुरक्षा के लिए शारीरिक दक्षता और मजबूती के साथ-साथ मानसिक दक्षता और मजबूती को भी बढ़ाना उतना ही आवश्यक है। हमें विपरीत समय में अपने धैर्य और आत्मविश्वास को कभी भी कमजोर नहीं पड़ने देना चाहिए। मजबूत इरादा किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम होता है। इसलिए इरादे को कभी भी कमजोर नहीं पड़ने दें । उन्होंने गर्ल्स कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि और यह मजबूत इरादा अपनी बॉडी लैंग्वेज में भी दिखाना चाहिए। इससे कोई बुरी नजर आपकी और देखने की साहस नहीं कर पाएगा । अपने कमांडर के ओजस्वी संबोधन से छात्र कैडेट्स में जोश दिखाई दे रहा था। इसके अलावा कैडेटों को ड्रिल ,मैप रीडिंग, हथियार खोलने-जोड़ने और उसके रखरखाव के तरीके बताने के अलावा गर्ल्स कैडेटों के थल सैनिक कैंप सेलेक्शन की प्रक्रिया हेतु बृहद ऑप्टिकल कोर्स की भी प्रशिक्षण के साथ-साथ 22 राइफल चलाने और दुश्मन पर लक्ष्य साधने की भी ट्रेनिंग दी जाएगी। कैंप के दौरान कारगिल विजय दिवस भी मनाया गया। जिसमें कैडेटों ने बढ़-चढ़कर भाग ली । इस मौके पर ले0 राना बानो, ले0 मयंक सिंह, ले0 अनीता यादव, द्वितीय अधिकारी सीमा शर्मा, आरएम उस्मान अंसारी, एसएम अनिल जोशी, आदि ने कैडेटों का उत्साह बढ़ाने का कार्य किया ।

रिपोर्ट- अजीत पटेल जिला ब्यूरो चीफ, जनपद मऊ #samachartak #LaharLive24news



