WEBSTORY
ब्रेकिंग न्यूज़

प्लास्टिक भगायें, पृथ्वी एवं पर्यावरण बचायें,

जितना जल हम हर दिन में खर्च करते है, जितनी ऑक्सीजन ले रहे है उतनी प्रकृति को बापस लौटाने के लिए प्लास्टिक उपयोग कम और अधिक पेड़ लगाने होंगे,

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

राजधानी मुख्यालय लखनऊ के गोमती नगर स्थित लिनियज होटल में आगा खाँ फाउण्डेशन, वाटर ऐड, एक्शन ऐड, सी०एम०एस०, इरिगेशन एसोसिएशन ऑफ इण्डिया द्वारा दिनाक 22.04.2024 को अर्थ डे के अवसर पर “प्लेनेट बनाम प्लास्टिक” पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ० हीरा लाल, अध्यक्ष एवं प्रशासक, ग्रेटर शारदा सहायक परियोजना, राज कुमार प्रबन्ध निदेशक स्वच्छ भारत मिशन उ०प्र०, राजीव यादव अपर आयुक्त ग्रेटर शारदा, गीता गाँधी किंगडन प्रेसिडेन्ट सी०एम०एस० तथा पदमश्री सुधा सिह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुये पदम‌श्री सुधा सिंह द्वारा पानी की आवश्यकताओं पर बल देते हुये प्लास्टिक के प्रयोग को कम करने का आवाहन किया। गीता गाँधी किंगडन द्वारा विश्व के परिप्रेक्ष्य में प्लास्टिक कचरे को समाप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होने इस सदर्भ में विशेष रूप से नदियों, तालाबो आदि में डाले जा कचरे को साफ करने की जरूरत को बताया, जो कि पर्यावरण को दूषित कर रहा है। राजीव यादव अपर आयुक्त द्वारा इस अवसर पर बोलते हुये कहा कि वर्तमान युग, एक प्लास्टिक युग की भाँति हो गया है। प्लास्टिक रसायन के कारण ब्रेन, हृदय, पैरालाइसिस जैसी बीमारियों हो रही है। प्लास्टिक एक स्लो प्वाइजन है, जो मानव स्वास्थ्य और पृथ्वी के स्वास्थ्य दोनों को प्रभावित कर रहा है। डॉ० हीरा लाल, अध्यक्ष एव प्रशासक द्वारा विभिन्न जिलों से आये हुये मीडिया कर्मियों से आवाहन किया कि प्लास्टिक के बारे में जागरूकता फैलाना सबसे बड़ी प्राथमिकता है और इस कार्य मे मीडिया सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति जितना आक्सीजन लेता है उसको उतनी ऑक्सीजन वर्षभर में  उसको उत्पन्न करनी चाहिए। इसी प्रकार उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति जितना पानी का प्रयोग करता है उसको उतना वर्षा का जल रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का प्रयोग कर बचाना चाहिए। उन्होंने मीडिया कर्मी अपने अपने जिलों में इस विषय का प्रचार प्रसार करे कि प्लास्टिक हमारे और हमारे पृथ्वी के लिए कितना खतरनाक है। इस विषय में समाज को जागरूक करना अत्यन्त आवश्यक है तभी हम पृथ्वी को प्लास्टिक से मुक्त कर सकते हैं।

20260817-152325
20260817-152100
20260817-150957
20260817-145919
20260817-150655
20260817-144912
20260817-150247
20260817-145243
20260817-145547
20260817-144111
20260817-144650
20260817-144342
20260817-142629
20260817-143218
20260817-143842
20260817-121458
20260817-141549
20260817-141242
20260817-142848
20260817-115207
20260817-140453
20260817-140141
20260817-121037
20260817-122738
20260817-110430
20260817-141802
20260817-140843
20260817-120546
20260817-104010
20260817-105540
20260817-121852
20260817-111554
20260816-172557
20260817-105043
20260817-105328
20260817-104652
20260817-120141
20260823-124318

इस अवसर पर चार समूह परिचर्चा भी किये गये, जिनमें अरूण सिन्हा सेवानिवृत्त अपर मुख्य सचिव, संजय भूसरेड्डी सेवानिवृत्त अपर मुख्य सचिव एव अध्यक्ष रेरा उ०प्र०, आशुतोष शुक्ला, राज्य सम्पादक, दैनिक जागरण, सुधीर मिश्रा स्थानीय सम्पादक नवभारत टाइम्स, प्रांशु मिश्रा स्थानीय सम्पादक हिन्दुस्तान टाइम्स, पदमश्री राम शरन वर्मा, पदमश्री बाबू लाल दहिया, पद्मश्री सुधा सिंह, आगा खॉ फाउण्डेशन, वाटर ऐड, एक्शन ऐड के प्रतिनिधियों तथा डॉ० रोहित बघेल, विलियम जे क्लिंटन फाउण्डेशन छत्तीसगढ, आशीष कुलकर्णी पार्टनर बी०सी०जी० सोशल इम्पैक्ट आदि द्वारा भाग लिया गया। समूह परिचर्चा में सौरभ लाल, सी०ई०ओ० मॉडल गाँव, अर्पित गुप्ता सहायक सम्पादक इकोनॉमिक टाइम्स, इभा सिंह और ओम सिंह द्वारा पैनल डिस्कशन का संचालन किया। इस अवसर पर प्रदेश के लगभग 35 जिलों के प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया, सोशल मीडिया, रेडियो सवांददाता आदि द्वारा अपनी सहभागिता दी गयी। पैनल डिस्कशन में प्रश्नोत्तरो के माध्यम से प्लास्टिक से पृथ्वी से बचाने हेतु विभिन्न प्रयासों पर चर्चा की गयी।
उपरोक्त कार्यक्रम को ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकारी/परियोजना द्वारा सहयोग करते हुये विभिन्न जिलो में सभी भूमि संरक्षण इकाईयों कार्यक्रम आयोजित करवाया गया। कार्यक्रम के अंत में जयराम पाठक आगा खॉ फाउण्डेशन द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

पृथ्वी दिवस देश मनाते हैं, फिर भी ग्लोबल वार्मिंग का भयानक खतरा दिन व दिन बढ़ता जा रहा है, गीता गांधी किंग्डन, लंदन विश्वविद्यालय के शिक्षा संस्थान
पर्यावण का दोहन ऐसे ही रहा तो जल्द बनेगी आग का गोला पृथ्वी- गीता गांधी किंग्डन, लंदन विश्वविद्यालय के शिक्षा संस्थान
प्लास्टिक को कैसे दूर कर सकते रोजमर्राकि जिंदगी ,
अर्थ डे के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद पत्रकार, ब्यूरो क्रेट्स पर्यावरण बचाओ के कार्य करने बाली एनजीओ व समितियों के लोग,

पर्यावरण से मिल रहे जल एवं सुद्ध हवा को बचाने के लिए प्लास्टिक को हटाने और अधिक पेड़ लगाने की है आवश्यकता, डॉ हीरा लाल

रिपोर्ट- आर के पटेल
समाचार तक

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0