प्रजापिता ब्रह्माकुमारी शाखा पर धूमधाम से मनाया गया शिवरात्रि
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी शाखा पर धूमधाम से मनाया गया शिवरात्रि

जनपद मऊ
मुहम्मदाबाद गोहना : नगर पंचायत मुहम्मदाबाद गोहना के कबीराबाद मोहल्ले में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की शाखा “अव्यक्त फरिश्ता भवन” के प्रांगण में 88 वीं शिवरात्रि को धूमधाम व विधिवत तरीके से मनाया गया। ब्रह्माकुमारी की मुख्य संचालिका स्थानीय राजयोगिनी बीके गोमा जी ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने आशीर्वचन में शिवरात्रि का स्पष्टीकरण करते हुए कहा कि शिवरात्रि का त्यौहार अहंकार की रात्रि की समाप्ति कर ज्ञान का प्रकाश लाने का पर्व है। अपने जीवन से बैर अर्थात बुराइयों को शिव पर अर्पण करना ही सच्ची शिवरात्रि मनाना है। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए यह भी बताया कि दीप जलाना अर्थात आत्मा ज्योति जलाने का प्रतीक है। ऐसे समय पर हम सब आत्माएं परमात्मा को याद करके भोग लगाकर अपने जीवन को सफल बनाएं । इस पावन मौके पर डॉ नरेंद्र ,डॉ सुमंत, राम लखन, पुरुषोत्तम, भागवत, रामानंद, मोती, विनय, राधा, सुनीता ,मुलई, मंजू ,अरविंद ,अवधेश इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- अजीत पटेल
जिला ब्यूरो, जनपद मऊ
samachartak.co.in



