WEBSTORY
निरीक्षणआयोजन

रणछोर धाम मेले की व्यवस्थाओं में न हो कोई लापरवाही: डीएम

सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस रहेगा तैनात: एसपी

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मेला स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिये

 

ललितपुर

तहसील ललितपुर अंतर्गत ग्राम धौजरी/धौर्रा क्षेत्र में 13 से 20 जनवरी तक प्रस्तावित रणछोर धाम मेले के आयोजन की तैयारियों का आज जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक ने जायजा लिया।

मेला स्थल का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरी भव्यता के साथ मेले का आयोजन किया जाएगा, मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है, इसलिए मेले की व्यवस्था में कोई लारवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मेला समिति के पदाधिकारियों के साथ मेला स्थल का भ्रमण किया तथा निर्देश दिये कि सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारी मेले से सम्बंधित व्यवस्थाएं पूर्ण करा लें।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस विभाग को निर्देश दिये कि मेला अवधि में अस्थायी पुलिस चौकी, पुलिस बल, फायर ब्रिगेेड यूनिट, तैराकी जवान व गोताखोरों सहित नावे तैनात की जाएं। जल संस्थान द्वारा पेयजल हेतु पर्याप्त पानी के टैंकर उपलब्ध रखें, वन विभाग द्वारा मेला स्थल पर अलाव तथा कच्चे रास्ते पर मुरम डाली जाये।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मेला अवधि के दौरान पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा, जिसमें महिला कॉन्सटेबिल भी शामिल होंगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

मौके पर मेला अवधि में निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु विद्युत विभाग, मेला परिसर में सफाई हेतु डीपीआरओ, अस्थायी शौचालयों हेतु ईओ, वाटरपू्रफ टेण्ट हेतु तहसीलदार, वाहन व्यवस्था हेतु एआरटीओ को निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान सम्बंधित विभागों के अधिकारी, मेला समिति के पदाधिकारी एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

रिपोर्ट–कमलेश कश्यप के साथ सुरेंद्र सपेरा (ललितपुर)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0