WEBSTORY
आयोजनउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरधर्मसामाजिकस्वास्थ

रक्त मशीनों से नहीं बल्कि इंसानों से ही बनता है- दीपक राठौर,

रक्त मशीनों से नहीं बल्कि इंसानों से ही बनता है- दीपक राठौर,

ललितपुर

जय अम्बे रक्तदान समिति (रजि.) ललितपुर की तरफ से तीन रक्तवीर हरिओम रजक (स्वास्थ्य विभाग) ने 15वीं बार, दर्शन जैन (राहुल बुक हाऊस) ने 7वीं बार और इंद्रपाल सिंह पटेल (शिक्षक एसडीएस कान्वेंट स्कूल) ने पहली बार किया रक्तदान।
किसी ने सच ही कहा है हम लोगों की मदद पैसों, कपड़े, खाने पीने से तो कर सकते हैं लेकिन किसी की जान बचाने में मदद करें यह बहुत कम ही मिलता है ऐसा ही कार्य जय अम्बे रक्तदान समिति (रजि.) द्वारा रोजाना किया जा रहा है जो रक्त की व्यवस्था करा कर लोगों की रोजाना जान बचा रही है क्योंकि रक्तदान से बड़ा और कोई दान नहीं है इस दुनिया में रक्तदान ही सर्वोत्तम दान है जिसका कोई मोल नहीं है और ना ही कोई इसका मोल चुका सकता है क्योंकि हमारे द्वारा रक्तदान करने से हम कई जिंदगियों को बचा सकते हैं उसे नई जिंदगी दे सकते हैं। इसी क्रम में समिति की तरफ से तीन रक्तवीर हरिओम रजक (स्वास्थ्य विभाग), दर्शन जैन (राहुल बुक हाऊस) और इंद्रपाल सिंह पटेल (शिक्षक एसडीएस कान्वेंट स्कूल) ने अलग-अलग मरीजों को रक्तदान करके मानवता की मिसाल पेश की और सभी रक्तदाताओं ने कहा कि आज रक्तदान करके हमें बहुत ही अच्छा महसूस हो रहा है कि हमारा रक्त किसी जरूरतमंद के लिए काम आया और सभी रक्तदाताओं ने संदेश दिया कि आज के समय में हर नव युवकों को जिसकी उम्र 18 साल से ऊपर हो रक्तदान कर सकता है रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती है बल्कि हमारा शरीर स्वस्थ रहता है हमारे शरीर में नया खून बनता है इसलिए जब भी मौका मिलें रक्तदान अवश्य करें। मरीजों के परिजनों ने सभी रक्तदाताओं और समस्त जय अम्बे रक्तदान समिति का आभार एवं साधुवाद व्यक्त किया और कहा कि आपकी समिति बहुत ही नेक एवं पुण्य का कार्य कर रही है जो लोगों को नया जीवन दे रही है। और कहा कि आज के समय में वास्तव में आप ही सच्ची मानव सेवा कर रहे हैं।
रक्तदान करते समय जय अम्बे रक्तदान समिति (रजि.) ललितपुर के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के युवा नगर अध्यक्ष दीपक राठौर, कन्हैया लाल रजक, चन्दन सिंह, बलराम राज, विवेक कुमार, महेश प्रसाद श्रीवास, विशजीत यादव, विवेक तोमर, रामकुमार कुशवाहा आरके, नीलेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

रिपोर्ट- रामकुमार नीलेश कुशवाहा
मड़ावरा
#SamacharTak

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0