WEBSTORY
आयोजनउत्तर प्रदेशपत्रकारिता

सभी ब्लॉक में शीघ्र बनेंगे पत्रकार भवन: सम्राट राजा

पत्रकार विजय सेंगर के फार्म हाउस गंगचारी में आयोजित हुआ सहभोज एवम ब्लॉक स्तरीय बैठक

मड़ावरा (ललितपुर)

____________________

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद ललितपुर इकाई ललितपुर के मड़ावरा ब्लॉक कार्यकारिणी द्वारा पत्रकार विजय सिंह सेंगर के फार्म हाउस गंगचारी में सहभोज एवम ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।
प्रथम बार मड़ावरा ब्लॉक मुख्यालय आगमन पर पत्रकार साथियों द्वारा नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सम्राट सिंह राजा का जोरदार स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सम्राट सिंह राजा ने अपने उद्बोधन में कहा कि जल्द ही ब्लॉक इकाईयों के गठन के साथ स्थानीय स्तर पर पत्रकारों की बैठक के लिए एक ब्लॉक कार्यालय का निर्माण जन सहयोग से कराया जायेगा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश एक पंजीकृत और उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त संगठन है जिसके साथ पत्रकार साथियों की हर संभव मदद की जाएगी। कार्यक्रम में संरक्षक आनंद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि 26 वर्षो से जनपद में संगठन गतिशील है पर पहली बार ब्लॉक मड़ावरा को आत्मसम्मान प्राप्त हो रहा है। इकाई गठन के उपरांत जल्द से जल्द कार्यालय की नींव रखी जायेगी। जिला पंचायत सदस्य बीर सिंह बुंदेला, पूर्व महामंत्री प्रवेश श्रीवास्तव आदि ने भी अपने-अपने विचार रखे। इस मौके पर सुरेन्द्र रजक करमरा, राजेश राजोरिया, विजय सिंह सेंगर, कृष्णकांत पाण्डेय, शिवकुमार त्रिपाठी, राहुल श्रोती, मानसिंह, मु0 जाकिर मंसूरी, प्रकाश राय, इमरान खान, नूरनिज़ाम मंसूरी, राजेश कुमार, प्रदीप राजा, अभय राजा, संदीप मिश्रा, अरविंद मिश्रा,
पवन कुमार सिंह, अंशुल श्रीवास्तव, कमलेश कश्यप, माखन कुशवाहा, सतीश नायक, जितेंद्र पाल, अमोल सिंह सोनू सोनी, बीरेंद्र सिंह गौर आदि मौजूद रहे।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM
फोटो –बैठक में संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सम्राट सिंह राजा।

रिपोर्ट–कमलेश कश्यप (मड़ावरा)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0