
जनपद मऊ.
मुहम्मदाबाद गोहना स्थानीय तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को सीटेट का परीक्षा संचालित रहा। परीक्षा छूटने के बाद संध्या लगभग 5 बजे मुहम्मदाबाद गोहना शहीद चौराहे पर छोटी बड़ी सभी गाड़ियों को लेकर लगभग एक घंटे तक जाम के झाम में फसे रहे आम लोग व परीक्षार्थी । इस बीच शहीद चौराहे से पुलिस नदारत रही। जबकि चौराहे से मात्र 100 मीटर की दूरी पर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली स्थित हैं। इसके बावजूद भी आम लोगों को लगभग 1 घंटे तक जाम में फंसना पड़ा। जबकि आजमगढ़, मऊ, करहा, चिरैयाकोट, मुहम्मदाबाद गोहना, मुख्य बाजार, एवं गाजीपुर जौनपुर आदि जगहों को जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। यदि समय रहते चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस समय से तैनात रहती तो शायद यात्रियों को इतनी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के कई क्षेत्रों में सीटेट का परीक्षा दोनों फलियां में चल रहा था। परीक्षार्थी आजमगढ़, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, विभिन्न जनपदों से आकर परीक्षार्थी सीटेट के परीक्षा में भाग लिए। परीक्षा छूटने के बाद कैलेंडर तिरहा, चुंगी चौराहा, शहीद चौराहा, विजय स्तंभ चौक, सहित अन्य चौराहो पर विभिन्न वाहनों का आवागमन बढ़ गया। जिसके कारण जगह-जगह जाम लगने की संभावनाएं बढ़ी रही। जिसके कारण आम नागरिकों को एवं परीक्षार्थियों को आने एवं जाने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। घंटों जाम के बाद लोग किसी तरह से जाम के झाम से निकलकर अपने-अपने स्थान को रवाना हुए। जब जाम की सूचना पुलिस को लगी तो घंटे बाद पुलिस प्रशासन जगह-जगह पहुंचकर जाम को हटाने में असफल रहा।
रिपोर्ट- अजीत पटेल
जिला ब्यूरो- जनपद मऊ



