सगे भाई वहिन की हुई अज्ञात कारणों से मौत चचेरे भाई को किया गया मेडिकल कॉलेज रेफर,
मड़ावरा में पढ़ाई करने के लिए रह रहे थे में किराये के मकान में तीनों भाई वहिन, दोनो बेटा और बेटी की मौत से माँ की गोद हुई सूनी परिवार में मचा कोहराम,

ललितपुर (उत्तर प्रदेश)
ललितपुर जिले के थाना मड़ावरा अंतर्गत भोंटा के तीन भाई वहिन पढ़ाई करने के लिए किराये के मकान में रह रहे थे की अचानक बीती रात तवियत विगड़ने के कारण पड़ोसियो द्वारा मड़ावरा एक निजी क्लिनिक में इलाज के लिए गए जंहा
स्थिति गम्भीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा जिला चिकित्सालय जाने की सलाह दी गयी,
जिसके उपरांत पड़ोसियों की मदद से तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ललितपुर ले जाया गया।
साथ ही परिजनों को सूचना मिलने पर परिजन चार पहिया वाहन से जिला अस्पताल पहुच गए,
जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों द्वारा जांच उपरांत सगे भाई बहिन रितेश उम्र 18 वर्ष और वहिन पूनम उम्र 15 वर्ष को मृत घोसित कर दिया ।
बताते चले कि राघवेंद्र सिंह निवासी भोंटा के दो ही बच है थे जिनकी मौत की खबर से पिता के ऊपर दुखो का पहाड़ से टूट पड़ा,
तो वही चचेरे भाई जयहिंद की हालत गंभीर होने के कारण झांसी मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की जानकारी चलते ही एसडीएम मड़ावरा एवं पुलिस बल ने मौके का जायजा लिया और मुहल्ले वासियों से बातचीत कर रही है साथ ही जिस जगह सब साथ सो रहे थे वहाँ की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है,



ललितपुर जिले से आर के पटेल, रिपोर्ट



