WEBSTORY
BREAKINGआयोजनउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ

स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए प्रयास किये जायें: डीएम

आयुष्मान भारत योजना के तहत गोद लिये गांवों को केन्द्रबिंदु बनाकर कार्य करने के निर्देश, नियमित टीकाकरण के तहत क्षेत्रीय कर्मचारियों की निगरानी कर शत-प्रतिशत आच्छादन करें

ललितपुर

जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने आज जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय की बैठक में जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए प्रयास किये जायें, संस्थागत प्रसव की प्रगति बढ़ायें। उन्होंने एनसीडी के तहत डायबटीज और हाईपरटेंशन की स्क्रीनिंग बढ़ाने, ई-कवच पर रजिस्ट्रेशन की प्रगति में सुधार करने एवं आभा आईडी जनरेट करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत गोद लिये गए गांवों को केन्द्रबिंदु बनाकर कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने नियमित टीकाकरण के तहत क्षेत्रीय कर्मचारियों की निगरानी कर शत-प्रतिशत आच्छादन करने एवं उन्हें पर्याप्त लॉजिस्टिक प्रदान कर क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही ई-कवच पोर्टल पर जो आशाएं कार्य नहीं कर पा रही हैं उनके विरुद्ध कारण जानते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कमलाकांत पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद, सीएमएस डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद व डॉ0 मीनाक्षी सिंह, डीपीएम डॉ0 रजिया फिरोज सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

 

रिपोर्ट- आर के पटेल
समाचार तक

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0