WEBSTORY
आयोजनBREAKINGउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरप्रसासन

स्वतंत्रता दिवस से पहले परतावल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर

स्वतंत्रता दिवस से पहले परतावल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर,

महराजगंज

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर पंचायत परतावल देशभक्ति के रंग में रंग गया। चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया और ईओ कनुप्रिया शाही के नेतृत्व में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा ने पूरे नगर में देशभक्ति की लहर दौड़ा दी।

तिरंगा यात्रा नगर पंचायत कार्यालय से शुरू होकर परतावल चौराहे और प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः कार्यालय परिसर में पहुंची। यात्रा में सैकड़ों देशभक्तों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “जय हिंद” जैसे जोशीले नारे लगाए। “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा” और “झंडा ऊंचा रहे हमारा” के नारों से पूरा नगर गूंज उठा।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

रास्ते भर लोगों ने देशभक्ति गीत गाए और तिरंगे के सम्मान में जनसैलाब उमड़ पड़ा। परतावल चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे।

इस अवसर पर काशीनाथ सिंह, भाजपा नेता प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी, निर्भय सिंह, अशोक यादव, ईश्वर यादव, श्याम पाण्डेय, विवेक पटेल, बलराम उपाध्याय और आनंद मिश्रा समेत कई गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

ब्यूरो चीफ़ – धनंजय पटेल
महराजगंज | समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर
www.samachartak.co.in

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0