
मऊ
मुहम्मदाबाद गोहना
___________________
मुहम्मदाबाद गोहना स्थानीय अधिवक्ता एसोसिएशन तहसील इकाई ने उपजिलाधिकारी (न्यायिक) कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर मंगलवार को न्यायिक कार्य से अधिवक्ता विरत रहे। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश एडवोकेट की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें तहसील के सभी अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी न्यायिक कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध अधिवक्ताओं ने अपनी अपनी बातों को रखा। इसके बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इनके न्यायालय का बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद अधिवक्ताओं ने पुरे तहसील में घूम-घूम कर उनके विरोध तरह-तरह के नारेबाजी की एवं मंगलवार को तहसील के सभी न्यायालय का बहिष्कार का भी निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन मंत्री विनोद कुमार सिंह एडवोकेट ने किया। बैठक में सभी अधिवक्ता शामिल रहे ।

रिपोर्ट–अजीत पटेल जिला ब्यूरो (मऊ)



