WEBSTORY
आयोजनउत्तर प्रदेशप्रसासनराज्य

तहसील तालबेहट को मिला ISO (गुणवत्ता प्रबंधन तंत्र) प्रमाणपत्र

जिलाधिकारी ने एसडीएम तालबेहट को प्रदान किया सर्टिफिकेट

 

ललितपुर

____________________

 तहसील तालबेहट के कायाकल्प हेतु जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी द्वारा उपजिलाधिकारी तालबेहट श्रीराम यादव को गुणवता प्रबंधन तंत्र (ISO 9001:2015) प्रमाणपत्र आज कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदान किया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले कुछ माह से तहसील तालबेहट के ISO प्रमाणन हेतु उपजिलाधिकारी तालबेहट की अध्यक्षता में विभिन्न तरह की गतिविधियां जिनमें प्रमुखतः पूरे कार्यालय भवन का पुनरुद्धार, सौंदयीकरण, रंगरोगन, आंगतुकों हेतु स्वागत कक्ष का निर्माण, पेयजल की उचित व्यवस्था, कार्यालयों में अभिलेखों का बेहतर प्रबंधन इत्यादि की जा रहीं थी, जिस हेतु प्रमाणन संस्था के माध्यम से विभिन्न पटलों की ऑडिट के पश्चात यह प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

तहसील का ISO प्रमाणन, केंद्रीय कमर्शियल मंत्रायलय के अधीन स्वायत्त संस्था क्वालिटी कौंसिल ऑफ़ इंडिया से सम्बद्ध नेशनल अवक्रेडिटशन बोर्ड ऑफ़ सर्टिफिकेशन बॉडी (NABCB) के अधीन संस्था द्वारा किया गया तथा इन सुधार कार्यों तथा प्रमाणन प्रक्रिया में सहयोग लखनऊ स्थित संस्था अपैक्स अस्सेस्मेंट प्रा. लि. ने किया, जिनके प्रतिनिधिगण पिछले कुछ माह से तहसील क्षेत्र में रह कर ही दैनिक रूप से उपरोक्त कार्य पूर्ण करा रहे थे।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अंकुर श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी तहसील तालबेहट श्रीराम यादव, नाज़िर राजेश कुमार, नाजिर सदर नरेंद्र कुमार जैन, प्रशासनिक अधिकारी (राजस्व सहायक) वीरेन्द्र कुमार जैन, (न्याय सहायक) आशीष श्रीवास्तव, सूचना विभाग से सुमित कुमार एवं प्रवीण कुमार सलाहकार तथा जिलाधिकारी कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट–कमलेश कश्यप (ललितपुर)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0