
सोनौली
महराजगंज
भारत – नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 1600 ग्राम चरस( 165 गोली) बरामद किया है । इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा अपराध अपराध संख्या 169/ 2024 धारा 8/ 22/ 23 एनडीपीएस एक्ट के तहत अग्रिम विधिक कारवाई हेतु न्यायालय महराजगंज रवाना किया गया।
आपको बता दें कि पुलिस कप्तान महराजगंज सोमेंद्र मीना द्वारा भारत – नेपाल अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर चल रहे अवैध तस्करी मादक पदार्थ रोकथाम अभियान के तहत दिए गए निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आतीश कुमार सिंह के निर्देशन एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी जयप्रकाश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में व अंकित कुमार सिंह थाना अध्यक्ष सुनौली की अध्यक्षता में टीम का गठन किया गया था। पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान नेपाल से फरेदी तिवारी गांव के रास्ते दो लोग युपी 56 डी 3037 बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल से भारत आ रहे थे । मुखवीर की सूचना पर जब बाइक की तलाशी ली गई तो 1600 ग्राम नेपाली चरस बरामद हुआ । इस सिलसिले में पुलिस ने मुलायम यादव पुत्र श्याम सहाय यादव निवासी पिपरहिया थाना सोनौली अनिल चौधरी पुत्र झिनक चौधरी वार्ड नंबर 12 थाना सोनौली को गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कारवाई कर अग्रिम विधिक कारवाई हेतु न्यायालय महराजगंज रवाना किया । चरस बरामद बरामद करने वाली टीम में पुलिस की तरफ से उपनिरीक्षक अभय कुमार उपाध्याय, हेड कांस्टेबल अक्षय कुमार, कांस्टेबल अवनीश कुमार यादव और एसएसबी की टीम में सहायक सेनानायक हरिमोहन मीना , जीडी एसआई महेंद्र कुमार एचडी/ जीडी मार्कण्डेय ,सिटी/जीडी श्याम नारायण महतो और सिटी/ जीडी जीवन कुमार मौजूद रहे । अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद चरस की कीमत लाखों में बताई जा रही है।

रिपोर्ट –ब्यूरो चीफ धनंजय पटेल महराजगंज



