विभिन्न राष्ट्रीय कृत बैंकों में चलाया गया चैकिंग अभियान, अनाधिकृत रूप से घूम रहे लोगों से पुलिस ने की पूछताछ,
विभिन्न राष्ट्रीय कृत बैंकों में चलाया गया चैकिंग अभियान, अनाधिकृत रूप से घूम रहे लोगों से पुलिस ने की पूछताछ,

जनपद मऊ (उत्तर प्रदेश)
मोहम्मदाबाद गोहना स्थानीय कस्बे में स्थित विभिन्न राष्ट्रीय कृत बैंकों में भीड़ एवं अनधिकृत रूप से बैंकों में घूम रहे लोगों की प्रसिद्ध पुलिस पूरी तरह से पैनी नजर रखे हुए हैं बुधवार को कोतवाली के उपनिरीक्षक वैभव तिवारी के नेतृत्व में स्थानीय कस्बे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में पुलिस की टीम ने पहुंचकर कई लोगों की जांच पड़ताल किया जांच के दौरान लोगों को आश्वस्त किया कि बिना किसी कार्य के बैंक में इधर उधर ना घूमे आप लोग सभी पुलिस की निगरानी में है तथा संदिग्ध लोगों की भी जांच की इस दौरान स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार जायसवाल को बताया कि सीसीटीवी सही हालत में रखें एवं बैंक में आने जाने वाले लोगों पर भी विशेष नजर रखी जाए जांच के दौरान पुलिस टीम ने यूनियन बैंक में भी पहुंचकर लोगों को परखा इस मौके पर कांस्टेबल मनोज शर्मा मिथिलेश गुप्ता महिला कांस्टेबल अनुष्का मिश्रा शिवानी तिवारी समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
रिपोर्ट- अजीत पटेल
जिला ब्यूरो चीफ, जनपद मऊ
#samachartak
#LaharLive24news



