विकासखण्ड कार्यालयों में तैनात अध्यापको को अब करना होगा शिक्षण कार्य, सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को बीएसए ने दिया तीन का अल्टीमेटम,
विकासखण्ड कार्यालयों में तैनात अध्यापक अब करना होगा शिक्षण कार्य, सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को बीएसए ने दिया तीन का अल्टीमेटम,

ललितपुर (उत्तर प्रदेश)
जनपद के सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपाल सिंह ने आदेशित किया है कि अध्ययनत बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित कराई जाए तथा छात्र उपस्थित पंजिका में पूर्ण रूप से वास्तविक उपस्थित बच्चों की उपस्थिति का अंकन किया जाए। बच्चों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें उपलब्ध हों। कार्यरत समस्त स्टाफ की उपस्थिति विद्यालय में समय से सुनिश्चित करायी जाए। कोई भी बच्चा डीबीटी से वंचित न हो अन्यथा सम्पूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रधानाध्यापक या इंचार्ज प्रधानाध्यापक का होगा। विद्यालय में कार्यरत समस्त स्टाफ की शिक्षक डायरी का अवलोकन विशेष रूप से किया जाए। विद्यालय में फर्नीचर रंगाई-पुताई पेयजल, विधुत व्यवस्था, पंखे, ब्लेक बोर्ड आदि किट उपयोग में लाई जाए। कोई भी बच्चा जमीन पर बैठा हुआ न पाए जाए। मध्यान्ह भोजन योजनांतर्गत बच्चों को फल एवं दूध वितरण किया जाए। अध्यापकों कर्मचारियों द्वारा लिये गए समस्त प्रकार के अवकाश ऑनलाइन ही मान्य होंगे। ऑफलाइन अवकाश किसी भी दशा में मान्य नही होगा। संबंधित कर्मचारी को अनुपस्थिति मानते हुए कार्यवाही की जाएगी। विकासखण्ड कार्यालयों में लगाये गए अध्यापकों/अनुदेशकों/शिक्षामित्रों का सम्बधिकारण तत्काल प्रभाव से समाप्त कर उनको मूल विद्यालय में शिक्षण कार्य हेतु कार्यमुक्त करना सुनिश्चित करें। साथ ही इस आशय का प्रमाणपत्र अधोहस्ताक्षरी कार्यलय में तीन दिवस के अंदर आख्या सहित उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कि समस्त प्रकार की अस्थाई सम्बद्धता समाप्त कर दी गयी है। यदि विकासखण्ड कार्यालय में पाया जाता है तो संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। विद्यालयों में निरीक्षण के समय पाई गई उपरोक्त कमियों में दोषी कर्मचारी को कठोर चेतावनी अथवा लघु दंड देते हुये 1 सप्ताह में पाई गई कमियों को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। और 1 सप्ताह में पुनः निरीक्षण के दौरान स्थिति बदली नही पाई जाने पर संबंधित को ही उत्तरदावित्व समझा जाएगा। विभाग की छवि धूमिल करने व शासकीय सेवाएं देने के इच्छुक नहीं है, उपरोक्त को दृष्टिगत रखते हुये संबंधित के विरुद्ध कठोर व दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट- आर के पटेल ललितपुर (उत्तर प्रदेश) #samachartak #LaharLive24news



