315 बोर अवैध तमंचा और कारतूस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार,
315 बोर अवैध तमंचा और कारतूस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार,

जनपद मऊ
मोहम्मदाबाद गोहना थाना पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे के निर्देशन में क्षेत्राधिकार डॉक्टर अजय कुमार सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में दुर्गा पूजा दशहरा पर्व को लेकर अपराधियों की गिरफ्तारी एवं संदिग्ध ब्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है,
इसी बीच मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को प्रातः कमालपुर कोलोरा रेलवे अंडरपास के पास दो व्यक्ति पैदल आते हुए दिखाई दिए और जैसे ही पुलिस की टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिस पर पुलिस ने पीछा करके दोनों को पकड़ा और जामा तलाशी के दौरान उनके पास से दो तमंचा तथा दो 315 बोर के जिंदा कारतूस इनके पास से पाया पूछे जाने पर इन्होंने अपना नाम मोहम्मद साहिल कुरैशी खेतासराय जनपद जौनपुर तथा दूसरा राहल कुरैशी निवासी जौनपुर बताया बाद में पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कार्यालय चालान किया इस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी उपनिरीक्षक वीरेंद्र यादव कांस्टेबल विजय यादव धर्मचंद सोनकर कांस्टेबल शरद यादव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट- अजीत पटेल
जिला ब्यूरो, जनपद मऊ
#SamacharTak



