Uttar Pradesh; अनंत चतुर्दशी पर मड़ावरा में भक्ति का उमड़ा सैलाब
रोहिणी बांध में धूमधाम से हुआ गणेश विसर्जन, बारिश में भी दिखा उत्साह

मड़ावरा (ललितपुर)
मड़ावरा गणेश विसर्जन के दौरान अनंत चतुर्दशी पर क्षेत्र में आस्था और भक्ति का अनोखा दृश्य देखने को मिला। मड़ावरा कस्बे सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणेश प्रतिमाओं को लेकर रोहिणी बांध पहुंचे और विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद विसर्जन किया गया।
विसर्जन यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। ढोल ताशों की गूंज, डीजे की धुन और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालु नाचते गाते हुए भगवान गणेश को विदाई देने पहुंचे।
मड़ावरा गणेश विसर्जन के दौरान सुबह से रुक रुक कर हो रही बारिश भी लोगों के उत्साह को कम नहीं कर सकी। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी पूरे जोश के साथ विसर्जन यात्रा में शामिल रहे और श्रद्धा के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी।
रोहिणी बांध परिसर में प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से क्षेत्र की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की और अगले वर्ष पुनः आगमन की प्रार्थना करते हुए भावभीनी विदाई दी।
रिपोर्ट- आर के पटेल
समाचार तक- बेबाक खबर, बड़ा असर
samachartak.co.in



