मोहम्मदाबाद गोहना पुलिस ने की कार्यवाही अवैध तमंचा और चोरी की मोटरसाइकिल सहित दो शातिर चोरों को दबोचा
मोहम्मदाबाद गोहना पुलिस ने की कार्यवाही अवैध तमंचा और चोरी की मोटरसाइकिल सहित दो शातिर चोरों को दबोचा

जनपद मऊ
मोहम्मदाबाद गोहाना कोतवाली क्षेत्र पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे के निर्देश के क्रम में तथा पुलिस उपाधीक्षक डॉक्टर अजय विक्रम सिंह प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर लगाम कसने हेतु पुलिस प्रत्येक दिन कार्रवाई कर रही है पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने जब एक वाहन को रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा इसी बीच पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ा और जामा तलाशी के दौरान इन दोनों युवकों के पास से चोरी की मोटरसाइकिल एक नाजायज तमंचा तथा 315 बोर का एक जिंदा कारतूस मिला पुलिस द्वारा दोनों युवकों को जब आओ भगत की तो उन सबों ने अपना नाम रोहित शर्मा पुत्र राजेश शर्मा ग्राम एक वन थाना जीवनपुर आजमगढ़ एवं शिव उपाध्याय पुत्र दीनदयाल उपाध्याय ग्राम एक वन थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ बताया बाद में पुलिस ने आईपीसी की धारा 411 413 414 420 467 468 471 एवं आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान किया इस टीम में उप निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा उप निरीक्षक अवधेश कुमार कांस्टेबल उदय प्रताप यादव मनीष यादव प्रेमनाथ गंगाराम अखंड प्रताप सिंह आदि पुलिसकर्मी साथ रहे।
- रिपोर्ट – अजीत पटेल
- ब्यूरो चीफ – जनपद मऊ
- #samachartak



