निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए होने वाले नामांकन प्रक्रिया का मऊ डीएम, एसपी ने लिया जायजा,
निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए होने वाले नामांकन प्रक्रिया का मऊ डीएम, एसपी ने लिया जायजा,

जनपद मऊ (उत्तर प्रदेश)
मोहम्मदाबाद गोहना मऊ निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए होने वाले नामांकन की शुरुआत को लेकर जिला अधिकारी अरुण कुमार पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार अत्रि ने दोपहर में स्थानीय तहसील प्रांगण में अध्यक्ष एवं सदस्य पद हेतु होने वाले नगर निकाय के नामांकन को लेकर भौतिक सत्यापन किया इसके बाद पार्टी रवाना स्ट्रांग रूम मतगणना स्थल क्या सुविधाएं होनी चाहिए जिसको लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने टाउन इंटर कॉलेज में पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया उन्होंने उप जिलाधिकारी से पूरी भौगोलिक स्थिति को समझा एवं कहां की इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए निरीक्षण के पश्चात दोनों अधिकारी जिला मुख्यालय को रवाना हो गए इस मौके पर एसडीएम अवधेश चौहान तहसीलदार राहुल गुप्ता नायब तहसीलदार गौरव शाह नगर पंचायत मोहम्मदाबाद गोहना राम सम्मुख नगर पंचायत वलीदपुर नितेश गौरव नगर पंचायत चिरैयाकोट अखिलेश यादव के अधिशासी अधिकारी कोतवाल संजय कुमार त्रिपाठी समेत प्रशासन एवं पुलिस के लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- अजीत पटेल जिला ब्यूरो चीफ, जनपद मऊ #SamacharTak #LaharLive24News



