
मऊ
मोहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र स्थानीय कैलेंडर तिराहा निकट बुधवार संध्या एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक जो किसी कार्य हेतु ग्राम भुवन थाना जीयनपुर आजमगढ़ निवासी 25 सतीश पुत्र सुरेंद्र एवं पीछे बैठे 22 विवेक पुत्र सुभाष किसी कार्य हेतु कैलेंडर तिराहा आ रहे थे की दूसरी तरफ से जा रही है चार पहिया वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिसे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए कुछ ही देर में किसी ने इसकी सूचना 108 नंबर एंबुलेंस को दे मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु भरती कराया गया जबकि चार पहिया वाहन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई एवं चार पहिया वाहन चालक भी घायल हुए मौके पर पहुंची पुलिस में हुई सड़क दुर्घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।

रिपोर्ट– अजीत पटेल जिला ब्यूरो मऊ



