दहेज लोभियों ने बहु को पीट-पीट कर घर से निकाला, पीड़िता ने पुलिस दी तहरीर,
दहेज लोभियों ने बहु को पीट-पीट कर घर से निकाला, पीड़िता ने पुलिस दी तहरीर,

झूसी/प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)
प्रयागराज जिले के झूंसी थाना क्षेत्र में दहेज लोभियों ने विवाहिता को पीटकर रात में घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता के पिता ने झूंसी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि झूंसी निवासी भूतपूर्व सैनिक अभयराज यादव ने झूंसी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपनी पुत्री वंदना यादव की शादी 2012 में झूंसी थाना क्षेत्र के महीन कस्बा निवासी राहुल यादव पुत्र स्व. शिवशंकर के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ अपनी सामर्थ्य के अनुसार 12 लाख रुपए दान दहेज देकर किया था। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसका पति राहुल यादव जो कि आबकारी विभाग मे क्लर्क के पद पर है। राहुल और उसका भाई रोहित यादव और उसकी मां आए दिन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते और मारते-पीटते आ रहे हैं। कहते थे कि किसी दिन जान से मारकर फेंक दूंगा। हमारा कौन क्या कर लेगा। मैं आबकारी विभाग में हूं। पीड़िता का देवर रोहित धमकी देता है कि मैं सपा नेता हूं और अच्छे-अच्छे मेरा कुछ नहीं उखाड़ पाएंगे। वंदना ने प्रताड़ना और मारपीट किए जाने की बात अपने पिता को बताई। पिता ने कई बार रिश्तेदारों की मदद से समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसका पति राहुल बुधवार की रात वंदना को बुरी तरह पीटा और घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता के पिता भूतपूर्व सैनिक अभयराज यादव ने बताया कि बेटी के परिजनों ने उसे कई बार बुरी तरह मारपीट चुके हैं। लेकिन वह हमेशा समझाने का प्रयास किया कि बाद में सब ठीक हो जाएगा, लेकिन उक्त लोग अपनी आदत से बाज नही आए। बीती रात (बुधवार) उसे पीटकर रात को ही घर से बाहर निकाल दिया। किसी तरह उसने मुझे बुलाया और रात को ही मैं उसे अपने घर लेकर चला आया। पीड़िता के पिता का कहना है दहेज लोभी परिवार उसके दो बच्चों को भी मारते पीटते हैं। पीड़िता के पिता ने झूंसी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विजय कुमार गुप्ता समाचार तक लहर लाइव 24 न्यूज़ जिला संवाददाता प्रयागराज



