दरिन्दगी की हुई हद पार, लूटपाट के बाद वृद्ध महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने वालों पर हुआ केस दर्ज
दरिन्दगी की हुई हद पार, लूटपाट के बाद वृद्ध महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने वालों पर हुआ केस दर्ज

मड़ावरा/ललितपुर
जनपद के थाना मड़ावरा अंतर्गत आने वाले ग्राम साढ़ुमल में विगत दिनों पूर्व हुई शर्मसार कर देने वाली घटना में पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है। मामला 19 अप्रैल का है जब साढ़ुमल गांव में रहने वाली एक वृद्धा जो अपने परिवार से थोड़ी दूर दूसरे घर में रहती थी। जिस दिन आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया उस दिन वृद्धा अपने घर में अकेली थी। जब आरोपियों द्वारा लूटपाट की जा रही थी तब वृद्धा के द्वारा इस बात का विरोध किया गया, आरोपियों ने लूटपाट करने के बाद वृद्धा के साथ हैवानियत की। वृद्धा के साथ हुई हैवानियत से वृद्धा बेहोश हो गई। वृद्धा को मृत समझकर तीनों आरोपी भाग खड़े हुए। कुछ समय बाद परिजनों द्वारा अपने दूसरे घर जाकर वृद्धा को इस अवस्था में देखा तो आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा ले जाया गया। जहां वृद्धा की हालत को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा उसे ललितपुर रेफर कर दिया गया। ललितपुर में भी हालात में कोई सुधार नहीं हुआ, जहां से झांसी और फिर झांसी से ग्वालियर महिला को रेफर किया गया। ग्वालियर में वृद्धा को होश आया और इलाज पूरा होने के बाद शनिवार को अस्पताल से छुट्टी होने के उपरांत परिजन उसे घर ले आए, जहां वृद्धा के बयान के आधार पर पुलिस ने एफ आई आर दर्ज की। रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने खुद मड़ावरा आकर मामले की जांच की और पुलिस क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष को उक्त केस में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। रविवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा उक्त तीनों आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। नामदर्ज आरोपियों पर 376d, 394, 452, 308, 34 उक्त धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

रिपोर्ट- आर के पटेल #LaharLive24News #SamacharTak



