मानवता हुई शर्मसार नाली में फेकी मिली नवजात बच्ची गांव की ही महिला ने अपनाया,
मानवता हुई शर्मसार नाली में फेकी मिली नवजात बच्ची गांव की ही महिला ने अपनाया,

मेजा, प्रयागराज
मेजा के लूतर गांव के समीप नहर की पुलिया के पास नाली में एक नवजात बच्ची पाई गई,जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। और लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। उसी भीड़ से गांव के ही एक महिला ने नवजात बच्ची को अपनाया और घर ले गयी। मेजा थाना क्षेत्र के लूतर गांव के समीप नहर की पुलिया के पास सड़क किनारे नाली है। उसी नाली में किसी ने नवजात बच्ची को फेंककर चला गया। बच्ची के रोने की आवाज आई तो आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। लोगों ने कहा कि कट्टर महिला ने मां की ममता को शर्मशार किया है लेकिन कहते हैं ना कि *”जाको राखे साइयां मार सके ना कोए”*। लोगों की भीड़ जमा थी और खून से लथपथ नवजात बच्ची रो रही थी। उसको रोता देखकर गांव के ही मोहम्मद अख्तर की पत्नी शाहीन को दया आ गई और वह बच्ची को अपनाने का फैसला लिया और नवजात बच्ची को उठाकर घर ले गई और साफ सफाई में जुट गई। फिलहाल नवजात बच्ची के मिलने से ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं रही।
विजय कुमार गुप्ता लहर लाइव न्यूज़ 24 जिला संवाददाता प्रयागराज



