तमसा नदी में तैरती दिखी लाश ग्रामीणों ने स्थिति सूचना स्थानीय पुलिस को दी,
तमसा नदी में तैरती दिखी लाश ग्रामीणों ने स्थिति सूचना स्थानीय पुलिस को दी,

जनपद मऊ (उत्तर प्रदेश)
जनपद मऊ के मोहम्दाबाद गोहना स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेख हमदपुर निवासी 38 वर्षीय एक युवक की लाश मीरपुर रहीमाबाद स्थित तमसा नदी में तैरती हुई दिखाई दी इसी बीच नदी पर कुछ लोग नहा रहे थे लाश नदी में तैरता हुआ दिखाई देने पर इसकी सूचना ग्राम प्रधान एवं स्थानीय पुलिस को दी कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसके जेब से तलाशी के दौरान इसके आधार कार्ड के आधार पर इसकी पहचान नबी अहमद पुत्र अली अहमद ग्राम शेख हमद पुर थाना मोहम्मदाबाद गोहना के रूप में हुई इस बाबत पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इसी शराब की लत थी और बराबर शराब पीता था गांव के लोगों का कहना है कि शनिवार रात्रि भी खूब जमकर शराब पिया और अपने घर नदी पार करके जा रहा था की पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में समा गया जिससे उसकी मौत हो गई बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है वहीं परिजनों को जानकारी मिलते ही परिजन रोते बिलखते हुए कोतवाली पहुंचे ।


रिपोर्ट- अजीत पटेल जिला ब्यूरो चीफ, जनपद मऊ #samachartak #LaharLive24news



