WEBSTORY
निरीक्षणउत्तर प्रदेशप्रसासनब्रेकिंग न्यूज़

किसान की कृषि भूमि पर वन विभाग का कब्जा, न्याय की तलाश में इधर उधर भटक रहा किसान,

किसान ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर भूमि मुक्त कराने की लगाई गुहार

मड़ावरा (ललितपुर)

तहसील मड़ावरा अंतर्गत धौरीसागर के एक युवक ने अपनी कृषि जमीन पर वन विभाग द्वारा उस पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर उसे मुक्त कराने के लिए गुहार लगाई।
बता दे कि तहसील मड़ावरा अंतर्गत ग्राम धौरीसागर निवासी रामलाल पुत्र प्रताप रायकवार ने उपजिलाधिकारी मड़ावरा को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उसने बताया कि उसकी जमीन पर वन विभाग द्वारा उस जमीन पर कब्जा कर लिया है जिस पर वह कृषि कार्य करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। जिस पर वन विभाग द्वारा उसकी जमीन पर गहरी खाई खोद दी गई है और उस पर कब्जा कर लिया गया है उस पर एक वन विभाग द्वारा खेती नहीं करने दी जा रही है। किसान की आराजी की पेमाइश हदबंदी के लिए उपजिलाधिकारी मड़ावरा के पास विचाराधीन है । किसान ने उपजिलाधिकारी से राजस्व विभाग और वन विभाग की टीम को पहुंचाकर आराजी की सही पेमाईश कराने की मांग की है । किसान का कहना है कि उसके पास अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए केवल वही एक मात्र जमीन है जिस पर वह खेती करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था जिसे वन विभाग द्वारा कब्जा कर लिया गया है जिससे वह उस कृषि भूमि को वन विभाग से मुक्त कराने के लिए इधर उधर भटक रहा है। किसान ने दो बार उपजिलाधिकारी एक बार जिलाधिकारी के पास अपनी जमीन को मुक्त कराने के लिए शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। जिसका अभी तक कोई भी न्याय नही हुआ है और वह काफी परेशान चल रहा है।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM
पीड़ित द्वारा दिया गया प्रथना पत्र,

रिपोर्ट- कमलेश कश्यप
रनगांव, मड़ावरा
#samachartak
#LaharLive24news

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0