WEBSTORY
दुर्घटनाउत्तर प्रदेशप्रसासनब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम घूम रहे अन्ना गौ वंश कर रहे किसानो की फसलें चौपट,

नहीं है कोई सुनने वाला, करीब सौ आवारा जानवर फसलों के अलाबा सड़क पर खड़े हो कर बन रहे वाहन दुर्घटनाओं के कारण,

महरौनी (ललितपुर)

जहां एक तरफ किसान कड़ी मेहनत के बाद अपनी फसलों को तैयार करता है काफी लगगत लगाकर अपनी फसलें तैयार करने के लिए खाद बीज को लाता है और अपने खेतों में छिड़काव करता है वहीं सड़कों पर छूटे बेलगाम गौ वंश उनको काफी परेशान करने पर तुले हुए जो खेतों में जाकर उनकी फसलों को बर्बाद कर रहे है जिनका न तो कोई जिम्मेदार है न कोई उनकी सुनने वाला।
आपको बता दे कि इस समय किसानों के खेतों में रबी की फसलें लगी हुई है किसी किसान की उर्द लगा हुआ है तो किसी का मूंग तो कोई सोयाबीन की फसलें लगाए हुए है लेकिन उन पर बेलगाम गौ वंश द्वारा नुकसान पहुंचाया जा रहा है जिनका कोई रखवाला न होने के कारण वो इधर के उधर भटक रहे है और किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे है जिससे किसान काफी परेशान बने हुए है और वही गौ वंश सड़को पर आ जाते है तो वाहन चालकों को भी अपने वाहनों को चलाने में काफी दिक्कत होती है । उनके कारण सड़कों पर आए दिन हादसे हो रहे ।ऐसी ही समस्या बनी हुई है ललितपुर जिले के तहसील अन्तर्गत ग्राम छायन में आखिर इन किसानों की समस्या का समाधान कैसे होगा? आखिर कौन बनेगा इन किसानों का मसीहा? अगर इसी प्रकार से सिलसिला चलता रहा तो किसानों की सम्पूर्ण फसल को बर्बाद होते ज्यादा समय नहीं लगेगा।

किसानों का कहना है
इस गांव में करीब सौ गौ वंश ऐसे है जिनका जिम्मेदार कोई नहीं है जो सड़को पर खुले फिर रहे है और हम किसानों के खेतों में जाकर फसलों को नष्ट कर रहे है।
प्रतिपाल सिंह निवासी ग्राम छायन

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों गौ बंश को लाखों रुपए खर्च किए जा रहे गांव गांव में गौ शाला भी बनाई जा रही है फिर भी जिम्मेदार इन गौ वंश का ध्यान नहीं दे रहे जो हम किसानों पर कहर बने हुए है जो हमारी फसलों को नष्ट करने पर तुले हुए है।
हल्के निवासी ग्राम छायन

जब यहां से किसी बड़े अधिकारी का आना जाना होता है तो जिम्मेदारों द्वारा इन गौ वंश को खेतों की ओर भगा दिया जाता है उसके बाद यहां कोई इनकी सुध लेने के लिए नहीं आता जिससे यह हमारी फसलों का भारी मात्रा में नुकसान करते रहते है।
सुखराम अहिरवार निवासी ग्राम छायन

यहां सड़कों पर इन जानवरों से पूरा जाम सा लगा होता है और इनके सड़को पर रहने से वाहन चालकों को दिक्कतो का सामना करना पड़ता है और आय दिन यहां दुर्घटनाएं भी होती रहती है और जब इन जानवरों को भूख लगती है तो यह खेतों की ओर जाकर हम किसानों को फसलों को बर्बाद करते है।

किसान – इमरत निरंजन (स्थानीय निवासी ग्राम छायन,)

स्थानीय किसान
सड़क पर डेरा डाले आवारा गौ वंश
किसानों के खेतों में फसलों का नुकसान करते आवारा गौ वंश
रिपोर्ट- कमलेश कश्यप
महरौनी (ललितपुर)
#samachartak 
#LaharLive24news

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0