पवित्र श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को मंदिरों मे उमड़े श्रद्धालुओ ने की भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना, मन्दिरो के अलाबा घरों में भी गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे,
पवित्र श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को मंदिरों मे उमड़े श्रद्धालुओ ने की भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना, मन्दिरो के अलाबा घरों में भी गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे,

ललितपुर (उत्तर प्रदेश)
पवित्र श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को सुबह से ही मंदिरों में शिव भक्तो का तंता लगा रहा शिव मंदिरों मे ॐ नमः शिवय हर हर महादेव की जयजयकार हो रही थी.श्रद्धालुयों ने भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर धतूरा बेलपत्रि अकाउवा का फूल चढ़ा कर पूजा अर्चना की व श्रद्धालुओं ने व्रत रख कर सुख समृद्धि की कामना की जनपद के श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मी नृसिंह मंदिर स्थित पार्वतेश्वर महादेव मंदिर में विशेष जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की गई आप को बताते चलें कि सनातन हिंदू धर्म में सभी महीने, नक्षत्र आदि पूज्य हैं और सभी महीनों व अतिथियों आदि के अधिष्ठात्री देवता भी होते हैं। इसी परंपरा में श्रावण मास संवत का पांचवा महीना पड़ता है। श्रावण मास के अधिष्ठात्री देवता भगवान महादेव महादेव हैं। इसलिए श्रावण में भगवान शिव जी की पूजा सभी श्रद्धालु बड़े ही श्रद्धा व भाव से करते हैं। इस पवित्र महीने में शिव पुराण की कथा सुनना भी अत्यंत श्रेष्ठ माना गया है। धर्माचार्य कृष्णदेव लिटोरिया जी ने कहा कि जो शिव कथा सुनते हैं भगवान गौरी शंकर उस श्रोता के हृदय में आकर के विराजमान हो जाते हैं।आमतौर पर हर सावन मे चार या पांच सोमवार होते हैं लेकिन इस साल अधिक मास पुरुषोत्तम होने की वजह से सावन दो माह चलेगा और इसमें आठ सोमवार पड़ेंगे।
मंदिर परिसर में उपस्थित महंत श्री गंगा दास जी महाराज श्री कृष्णदेव लिटोरिया जी महाराज प्रमोद लिटोरिया जी महाराज रज्जन चौबे प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू संजू श्रोति रविंद्र बाजपेई अरविंद कुमार संज्ञा कल्लू तिवारी पंकज कुमार रायकवार आदि श्रवण माह को देखते हुए बंदा चौकी इंचार्ज साजेश कुमार नेतृत्व में शिवालय एव मंदिरों में पुलिस प्रशासन मौजूद रहा ।
रिपोर्ट- आर के पटेल
ललितपुर (उत्तर प्रदेश)
#samachartak
#LaharLive24news



