अधिबक्ताओ ने की तीन दिवसीय हड़ताल ,न्यायालय में नही है न्यायिक अधिकारी, जल्द तैनात करने की मांग,
जिला जज को महरौनी वार संघ ने दिया ज्ञापन

महरौनी (ललितपुर)
न्यायालय महरौनी में पिछले तीन माह से न्यायिक अधिकारी नहीं होने से महरौनी बार संघ में काफी आक्रोशित दिखाई दे रहा है।सोमवार को बार संघ ने बैठक आयोजित कर एक ज्ञापन जिला जज को सौंपते हुए शीघ्र न्यायालय में न्यायिक अधिकारी तैनात करने की मांग करते हुए तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान कर दिया।
जिले की महरौनी तहसील परिसर स्थित सभागार में बार संघ अध्यक्ष श्याम बिहारी तिवारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। जिसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर जिला जज को ज्ञापन सौंपकर कर बताया गया कि महरौनी न्यायालय से तीन माह पूर्व सिविल जज एवं एसीएम का स्थानांतरण अन्य जगह कर दिया गया था। उसके बाद से महरौनी न्यायालय में न्यायिक अधिकारियों की तैनाती नहीं की गयी। जिससे वादकारियों व अधिवक्ताओं को काफी परेशानियां का सामना करना पड़ रहा हैं। न्यायिक अधिकारी नहीं होने से कई मामले लंबित चल रहे हैं। जिससे वादकारियों का समय बर्बाद हो रहा है। बार संघ ने जिला जज से ज्ञापन के माध्यम से न्यायालय में शीघ्र न्यायिक अधिकारियों की तैनाती कराने की मांग करते हुए सोमवार से तीन दिवसीय हड़ताल कर दी। वहीं बार संघ ने चेतावनी दी है की 2 अगस्त तक न्यायिक अधिकारियों की तैनाती नहीं हुई तो बार संघ अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य हो जायेगा। बैठक में बार संघ महा सचिव लोकपाल सिंह, प्रेमनारायण सोनी, अभिनंदन सिंघई, दृगपाल सिंह भदौरिया, किशन सिंह परिहार, कैलाश नारायण तिवारी, बहादुर सिंह परमार, पूरन सिंह तोमर, रूपेश उपाध्याय,रईस अहमद सिद्दीकी, इरशाद अली, अकबर खां, अरविंद यादव, अलीम खा, विजय सिंह परिहार, मिडिया प्रभारी शंकर सिंह सिकरवार, कालका प्रसाद यादव, निलेश्वर प्रसाद तिवारी, अनन्त राम, वीके त्रिपाठी, प्रहलाद सिंह सिसौदिया, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, महिपाल सिंह, अनिरूद्ध सिंह राठौर, नीलेश व्यास, अमृत लाल झां, गुलझार सिंह, गजराज सिंह, शिवेंद्र भदौरिया, संदीप उपाध्याय, कृष्ण कुमार नायक,अजय पाण्डेय, राजेश श्रीवास्तव,अकबर खां, विवेक कुमार नायक, इवरान खांन, ध्रुव दीक्षित,नूरनिजाम, बृजेन्द्र पुरोहित, शिवलाल अहिरवार, देवेन्द्र सिंह, योगेन्द्र कुमार, नंदकिशोर, गगनबिहारी, सुरेन्द्र तिवारी, हरप्रसाद नांगल, विजय, इंद्रभान सिंह, देनेश कुमार, अखिलेश दीक्षित, हरीराम निरंजन, सुंदर लाल कुशवाहा, सत्येन्द्र कुमार झां, सूर्यप्रताप सिंह, आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट- आर के पटेल ललितपुर (उत्तर प्रदेश) #samachartak #LaharLive24news



