Uttar Pradesh ; पाली क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल आज
नोएडा और झांसी के बीच खिताबी मुकाबला, सेमीफाइनल में झांसी ने आगरा को 1 विकेट से हराया

पाली (ललितपुर)
पाली खेल एवं मेला महोत्सव के अंतर्गत आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला नोएडा और झांसी की टीमों के बीच खेला जाएगा। मैच सुबह 11 बजे से पाली खेल मैदान पर शुरू होगा। फाइनल को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है।
सेमीफाइनल में झांसी की रोमांचक जीत
बुधवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में झांसी ने आगरा को एक विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। मुकाबला आखिरी ओवर तक चला। दर्शकों की सांसें थमी रहीं। झांसी ने 19 ओवर 1 गेंद में लक्ष्य हासिल किया।
आगरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 138 रन बनाए। रिंकू सिंह ने 65 रन की पारी खेली। तरुण चौधरी ने 18 और तनिष्क ने 17 रन जोड़े। झांसी की ओर से राहुल ने 2 विकेट लिए।
झांसी की पारी में तनिष्क यादव ने 27 रन बनाए। विवेक तिवारी ने 22 रन जोड़े। संजय ने 14 रन का योगदान दिया। आगरा की ओर से राजशेखर ने 3 विकेट और समीर ने 2 विकेट लिए।
तनिष्क यादव बने प्लेयर ऑफ द मैच
हरफनमौला प्रदर्शन के लिए तनिष्क यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी योगदान दिया। अतिथियों ने उन्हें शील्ड और इनामी राशि देकर सम्मानित किया।
आयोजन की भव्यता और लाइव प्रसारण
मैच में अंपायर की भूमिका सुरेश सेन और राजू परिहार ने निभाई। स्कोरिंग मुकेश राही, अरुण राजा और श्रीकांत विश्वकर्मा ने की। कमेंट्री प्रमोद प्रजापति और पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर ने की।
कार्यक्रम में जयपाल सिंह राजा, सुभाष श्रीवास्तव, जयपाल सिंह यादव और श्रीराम राय उपस्थित रहे। आयोजन का लाइव प्रसारण बुन्देलखण्ड लाइव टीवी यूट्यूब चैनल पर किया जा रहा है।
आज होगा खिताबी मुकाबला
फाइनल में नोएडा और झांसी आमने सामने होंगी। खेल प्रेमियों की नजर इस महामुकाबले पर टिकी है। आयोजकों ने दर्शकों से बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।
रिपोर्ट – कमलेश कश्यप
ललितपुर
समाचार तक – बेबाक खबर बड़ा असर



