क्षेत्राधिकारी महरौनी द्वारा थाना समाधान दिवस में सुनी जनसमस्याएं, कोतवाली का किया निरीक्षण ,
क्षेत्राधिकारी महरौनी द्वारा थाना समाधान दिवस में सुनी जनसमस्याएं, कोतवाली का किया निरीक्षण ,

महरौनी (ललितपुर)
महरौनी नगर के कोतवाली परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी आर पी सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें फरियादियों की समस्याओं का समाधान किया गया।वहीं पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली एवं थानों का निरीक्षण किया जा रहा है जिसमे लम्बित शिकायतों के निस्तारण एवं अपराध पर रोकथाम के दिशा-निर्देश जारी किए गए।इसी क्रम मे पुलिस क्षेत्राधिकारी महरौनी रक्षपाल सिंह द्वारा कोतवाली का निरीक्षण किया गया!
निरीक्षण के दौरान कोतवाली परिसर एवम मैस की साफसफाई, स्वछता देखी गई जो सही पाई गई, कार्यालय निरीक्षण में अपराध रजिस्टर,प्रार्थना पत्रों की विवेचना, आदि का निरीक्षण किया गया जो सही पाए गए!
ततपश्चात कोतवाली के समस्त उपनिरीक्षक एवम आरक्षियों के साथ एक अपराध गोष्ठि की गई, जिसमे लंबित विवेचना के निस्तारण एवम प्रार्थना पत्रों का निष्पक्षता एवम समयसीमा के अंदर निस्तारण करने के निर्देश दिए!
निरीक्षण के दौरान कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सहित उपनिरीक्षक,आरक्षी आदि पुलिस स्टाफ मौजूद रहे ।
रिपोर्ट- आर के पटेल ललितपुर #samachartak #LaharLive24news



