जन्माष्टमी पर्व पर कोतवाली परिसर में हुआ हर कीर्तन का आयोजन
जन्माष्टमी पर्व पर कोतवाली परिसर में हुआ हर कीर्तन का आयोजन

जनपद मऊ (उत्तर प्रदेश)
मोहम्मदाबाद गोहना स्थानीय कोतवाली परिसर स्थित मंदिर में बुधवार को जन्माष्टमी पर्व को लेकर मंदिर प्रांगण में 24 घंटे का हरि कीर्तन पाठ का आयोजन किया गया इस हरि कीर्तन का शुभारंभ मंदिर के पुजारी दीपक पाठक द्वारा कोतवाल संजय कुमार त्रिपाठी के पूजन के पश्चात शुभारंभ कराया गया प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर तत्वों की विभिन्न मंदिरों में काफी धूम मची है जबकि श्री कृष्ण जन्माष्टमी बुधवार एवं गुरुवार को भी विभिन्न मंदिरों में मनाई जा रही है जबकि कोतवाली परिसर में गुरुवार को हरि कीर्तन के पश्चात हवन कीर्तन के बाद भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव के उपलक्ष में प्रसाद वितरण एवं भव्य भंडारा भी आयोजित किया गया है जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर है इसी प्रकार कस्बे में भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर काफी धूम मची है तथा झांकी सजाई गई है इस मौके पर हनुमान मंदिर स्थित समिति के पदाधिकारी अलख नारायण सिंह त्रिभुवन नारायण सिंह एवं मंदिर समिति के लोगों द्वारा भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के बाद उनके छठियार के मौके पर एक भव्य भंडारा भी आयोजित कर लोगों में प्रसाद वितरित करेंगे।
रिपोर्ट- अजीत पटेल



