उन्तीस अक्टूबर को राष्ट्रीय मंसूरी समाज द्वारा प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन का ललितपुर में किया जा रहा आयोजन।
दहेज लेना और दहेज देना कानूनी अपराध है।

मड़ावरा / ललितपुर
बाबा सदन शाह की नगरी ललितपुर में राष्ट्रीय मंसूरी समाज ललितपुर द्वारा जनपद में प्रथम बार इज्तिमाई शादियो का आयोजन उन्तीस अक्टूबर को किया जा रहा है।
शादी रजिस्ट्रेशन एक अगस्त से बीस अक्टूबर तक किया जाएगा।
जनपद की मंसूरी समाज द्वारा पूरे जनपद में प्रचार-प्रसार बड़े व्यापक स्तर पर चल रहा है।
तहसील मड़ावरा पंजीयनकर्ता अजीज मोहम्मद ने बताया कि सामूहिक विवाह समाज के सम्मानित लोगो द्वारा समाज हित में एक सार्थक सोच व व्यापक कदम हैं। सामूहिक विवाह मात्र एक विवाह का आयोजन भर नहीं हैं अपितु इसके प्रभाव व समाज हित में लाभ बड़े दूरगामी हैं। किसी कमजोर, जरूरतमंद या असहाय परिवार की कन्या का विवाह करानें से बढ़कर कोई अन्य पुनीत कार्य नहीं है। इस बात का प्रमाण है कि आज हर छोटे-बड़े जिलों, कस्बों या शहरों में कई वैवाहिक संस्थाएं मिलजुकर सैकड़ों कन्याओं के हाथ सामूहिक विवाह के माध्यम से पीले कर रही हैं। जिनमें से कुछ सर्वजातीय वैवाहिक समितियां तथा कई सजातीय संस्थाएं क्रमश: सभी जातियों के तथा अपनी जाति के सामूहिक विवाह में सक्रिय हैं। ये संस्थाएं विवाह जैसे सामाजिक पुण्य कार्य में अपनी सराहनीय भूमिका निभाती हैं। प्रशंसनीय बात यह भी है कि अब इन सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रमों में अपेक्षाकृत अच्छी संख्या देखी जा रही है। संस्थाओं के बैनरतले शादियां कराने पर समय की बर्बादी, दान-दहेज व फिजूलखर्ची जैसी कुरीतियों से भी समाज को मुक्ति मिल सकती है। लेकिन, इसके लिए जरूरी है कि समाज का बड़ा वर्ग भी इसमें सम्मिलित हो ताकि कोई भी जरूरतमंद व कमजोर परिवार अपनी नजरों में हीन व हास का पात्र न महसूस करे
मड़ावरा तहसील के परसाटा , भौंती ,भीकमपुर , हँसरी, सादुमल व सतवाँसा आदि गांवों में जामा मस्जिद के सदर जनाब रफ़ीक खां के नेतृत्व में ब्यापक जन सम्पर्क किया गया इस दौरान ज़ाकिर खां मास्टर , नासिर खां मास्टर , ज़ुबैर खां उर्फ हीरो , मुजाहिद रजा मंसूरी आदि लोग उपस्थित रहे।
- रिपोर्ट- आर के पटेल
- मड़ावरा / ललितपुर
- #samachartak



