पुलिस के द्वारा नगर पंचायत में अबैध अतिक्रमण के विरोध में चला चेकिंग अभियान,
पुलिस के द्वारा नगर पंचायत में अबैध अतिक्रमण के विरोध में चला चेकिंग अभियान,

जनपद मऊ
मोहम्मदाबाद गोहना मऊ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे के निर्देश के क्रम में विशेष अभियान के तहत नगर पंचायत के विभिन्न मोहल्ले में अगस्त एवं अतिक्रमण को लेकर शनिवार रात्रि पुलिस उपाधीक्षक डॉक्टर अजय विक्रम सिंह के नेतृत्व में कोतवाल संजय कुमार त्रिपाठी उप निरीक्षक गंगाराम समेत पुलिस एवं महिला पुलिस कर्मियों के साथ नगर पंचायत के मोहल्ला शेखवारा भोलीपुर तथा मुख्य बाजार मैं पुलिस की टीम ने पहुंचकर चिन्नांकन के पश्चात फोटोग्राफी एवं वीडियो ग्राफी कराई तथा लोगों को सचेत किया कि नगर पंचायत द्वारा जारी किए गए मानचित्र के क्रम में अतिक्रमण कदापि न करें जो मानचित्र में दर्शाया गया है उसके नियमों का पालन करते हुए मकान बनाते समय नक्शा पास कर कर ही मकान को बनाएं जिसको लेकर यह विशेष अभियान अग्रिम आदेश तक चलता रहेगा अगर इस जांच में अतिक्रमण की शिकायत अथवा अतिक्रमण करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी अचानक हुए इस जांच को लेकर लोगों में अपरा तफरी मची रही बाद में पुलिस द्वारा विभिन्न मोहल्ले में पेट्रोलिंग करके लोगों को जागरुक भी किया गया ।
- रिपोर्ट- अजीत पटेल
- जनपद मऊ
- #samachartak



