बेमौसम बारिश एवं अतिवृष्टि के कारण जनपद ललितपुर को आपदाग्रस्त घोषित किए जाने हेतु भारतीय किसान संघ ने सोपा ज्ञापन,
बेमौसम बारिश एवं अतिवृष्टि के कारण जनपद ललितपुर को आपदाग्रस्त घोषित किए जाने हेतु भारतीय किसान संघ ने सोपा ज्ञापन,

ललितपुर (उत्तर प्रदेश)
भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह बुंदेला के नेतृत्व में मुख्यमंत्री महोदय को जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा। जिसमे अवगत कराया गया कि पिछले 7,8दिनों से पूरे जनपद में भारी बेमौसम अतिवृष्टि एवं जलभराव के कारण खरीफ की फसलें (उर्द, मूंग,सोयाबीन, तिल आदि)पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं। जिस कारण किसान बर्बाद हो चुका है जनपद के किसानों के समक्ष आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। इसी के मद्देनजर अविलंब किसानों को नष्ट हुई फसलों की अतिपूर्ति एवं मुआवजा दिया जाए।और जनपद ललितपुर को अपदाग्रस्त घोषित किया जाए। जिसकी प्रतिलिपि निम्न को सूचनार्थ एवं कार्यवाही किए जाने हेतु कृषि मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ,क्षेत्रीय सांसद ललितपुर झांसी,मंडलायुक्त झांसी,प्रदेश अध्यक्ष महोदय अ0 भा0 किसान संघ लखनऊ को भेजी ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह बुंदेला के ह्ताक्षर हैं।
- रिपोर्ट- रामकुमार कुशवाहा
- मड़ावरा
- #samachartak



