कमरे में मिला युवक का रक्तरंजित शव गर्दन पर थे धारदार हथियार के निशान, परिजनों ने लगाये नामजद पर हत्या के आरोप,
पुलिस अधीक्षक ने किया मौका मुआयना, सीओ के नेतृत्व में टीम गठित, हत्यारोपी फरार

ललितपुर (उत्तर प्रदेश)
ललितपुर कस्वे के नेहरू नगर में तीन दिन में दूसरी हत्या की खबर से जिले में फैली सनसनी,
बंद कमरे में युवक का रक्तरंजित अवस्था में शव पड़ा मिला है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
म्रतक के छोटे भाई ऊदल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके बड़े भाई की हत्या उसकी भांजी की ससुराल जनों ने सडयंत्र रच कर दी है और शव को दूसरे के घर मे छुपा दिया है,
मामले को गम्भीरता से लेते हुए ललितपुर एसपी ने स्वयं घटना स्थल के पास रहने वाले लोगों से पूछताछ की।
और हत्याकाण्ड के जल्द खुलासे को लेकर क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है।
जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी रामवती के मकान में थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम सिरोंज निवासी कमल सिंह पुत्र रामसिंह (45) का शव रक्तरंजित अवस्था में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलने पर नेहरू नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। तदोपरान्त पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक ने मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। बताया गया है कि मृतक की गर्दन पर किसी धारदार हथियार के गहरे निशान है, जिससे युवक की हत्या होना प्रतीत हो रहा है। घटना की पड़ताल के दौरान बताया गया है कि मोहल्ला आजादपुरा स्थित राजपूत कालोनी में रहने वाला कमल सिंह बीती शाम करीब 6 बजे पार्टी करने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं पहुंचा। इस सम्बन्ध में परिजनों द्वारा कोतवाली में कमल सिंह के लापता होने की सूचना दी। पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि पुलिस ने कमल सिंह की खोजबीन की और उसका मोबाइल फोन भी सर्विलांस पर लगा हुआ था। गुरूवार को कमल सिंह का शव नेहरू नगर निवासी रामदेवी के मकान से रक्त रंजित अवस्था में पड़ा हुआ बरामद किया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं एसपी के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की। तो वहीं हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीओ सिटी के नेतृत्व में टीमों का गठन किया और म्रतक के छोटे भाई द्वारा बताए गए हत्या नाम जद आरोपी की तलाश के आदेश पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गए,

- रिपोर्ट- आर के पटेल
- ललितपुर (उत्तर प्रदेश)
- #samachartak



