आबकारी निरीक्षक अन्विता तिवारी ने शराब के ठेकों का किया निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान ठेकों के सेल्समैनों में अफरा-तफरी का माहौल,
आबकारी निरीक्षक अन्विता तिवारी ने शराब के ठेकों का किया निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान ठेकों के सेल्समैनों में अफरा-तफरी का माहौल,

ललितपुर (उत्तर प्रदेश)
स्वतंत्रता दिवस व आगामी त्योहारों को देखकर अराजक तत्वों द्वारा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो इसके लिए प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी के मद्देनजर जिला आबकारी अधिकारी ने जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में समस्त आबकारी निरीक्षक को शराब की दुकानों की सघन निरीक्षण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी ने पांच टीमें बनाकर जिले की समस्त शराब दुकानों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा।
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 के द्वारा क्षेत्र की देसी विदेशी एवं बीयर की शराब दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। मौके पर शराब की टेस्ट परचेज भी कराई गई। जिला आबकारी अधिकारी विजय सिद्धांत ने बताया कि दुकानों का इस प्रकार से निरीक्षण एवं टेस्ट परचेज लगातार जारी रहेगा। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर अनुज्ञापी एवम विक्रेता की विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसी कड़ी में शनिवार को आबकारी निरीक्षक अन्विता तिवारी ने टीम के साथ फील्ड पर उतरी टीम ने शराब के ठेकों पर पहुंचकर रजिस्टर की जाँच की। दुकान में स्टॉक का मिलान भी किया। साथ ही आबकारी निरीक्षक अन्विता तिवारी व उनकी टीम ने शराब की गुणवत्ता भी जांची। टीम ने चेकिंग के दौरान मानक के हिसाब से ही शराब की बिक्री करने की सलाह दी। इसके साथ ही दुकान के सामने शराब पीने के लिए कोई बैठक न बनाने की बात कही। आबकारी निरीक्षक ने टीम के साथ देशी एवं अंग्रेजी शराब के ठेकों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने देशी, अंग्रेजी व बियर आदि शराब के ठेकों का निरीक्षण किया। टीम ने स्टॉक रजिस्टर एवं संबंधित कागजों सहित मौजूद स्टॉक माल को चेक किया। बोतलों की सील को पूरी तरह से जांच आ गया।इसके साथ ही ओवर रेट बिक्री एवं पैकिंग शराब बेचे जाने पर सेल्समैन को कार्रवाई की चेतावनी दी। सीओ ने किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी ठेकों पर न करने की हिदायत दी। टीम के निरीक्षण के दौरान ठेकों के सेल्समैनों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

रिपोर्ट- आर के पटेल ललितपुर #samachartak #LaharLive24news



