WEBSTORY
आयोजनउत्तर प्रदेशप्रसासनब्रेकिंग न्यूज़

आगामी त्योहारत्योहारों को शांति सौहार्द्र पुर्ण तरीके से मनाये जाने के लिये पीस कमेटी की बैठक हुई आहूत

मिलजुलकर एवं शांति पूर्ण तरीके से मनाएं त्योहार – उपजिलाधिकारी मड़ावरा,

ललितपुर/मड़ावरा

थाना परिसर मड़ावरा में आगामी स्लामिक त्यौहार ईदुल अजहा (बकरीद), और हिन्दू पवित्र सावन माह को द्रष्टिगत रखते हुए पीस कमेटी की बैठक उपजिलाधिकारी चन्द्रभूषण प्रताप और पुलिस क्षेत्राधिकारी इमरान अहमद मड़ावरा की मौजूदगी में आयोजित की गई।
उपजिलाधिकारी द्वारा त्योहारों को लेकर जारी शासन की गाइडलाइन को बैठक में मौजूद सभी लोगों के बीच बताया गया। साथ ही बैठक में मौजूद पुलिस क्षेत्राधिकारी ने भी बकरीद त्योहार को लेकर कहा कि बकरीद पर होने वाली कुर्बानियों को चारदीवारी के अंदर ही किया जाए, कुर्बानी से जुड़ी कोई तस्वीर और वीडियो को सोशल मीडिया पर नहीं डाला जाए। बकरे के अलावा अन्य तरह के किसी जीव की कुर्बानी ना की जाए। बैठक में सभी नागरिकों द्वारा क्षेत्र से संबंधित समस्याएं रखीं गईं। जिसमें सफाई व्यवस्था, नल जल योजना से फैली अव्यवस्था, विद्युत से जुड़ी आदि समस्याएं उपजिलाधिकारी के समक्ष रखीं गईं। जिसमें उपजिलाधिकारी द्वारा समस्याओं को सुना और लिखा गया। और आश्वासन दिया गया कि समस्याओं से जुड़े विभागीय अधिकारियों को इससे अवगत करवाकर निदान किया जाएगा।
बैठक में नवनियुक्त थाना मड़ावरा प्रभारी जय प्रकाश चौबे और मड़ावरा नगर, क्षेत्र के सभी समाज के गणमान्य नागरिको के अलावा पत्रकार उपस्थित रहे।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM
रिपोर्ट- रामकुमार कुशवाहा 
मड़ावरा / ललितपुर
#samachartak 
#LaharLive24news

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0