आरोग्य धाम स्वास्थ शिविर में चिकित्सा विशेषज्ञ की मैजूदगी में सैकड़ों मरीजो का हुआ परीक्षण,
आरोग्य धाम स्वास्थ शिविर में चिकित्सा विशेषज्ञ की मैजूदगी में सैकड़ों मरीजो का हुआ परीक्षण,

महरौनी / ललितपुर
महरौनी सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के सामने स्थित आरोग्य धाम में स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया , जिसमें लगभग एक सौ मरीजो का परीक्षण बाहर से आये हुये चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा किया गया! पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को आरोग्य धाम पर स्वाथ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि दुवारा ”धनवन्तिरि देव के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शिविर के प्रमुख आयोजक डा० दीपक कौशिक द्वारा मुख्य अतिथि व चिकित्सा विशेषज्ञ का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया । तदोपरान्त शिविर को सम्बोधित करते हुये वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के शिवरो से इस पिछड़े क्षेत्र के लोगों को अच्छा लाभ मिलता है। निजी क्षेत्र द्वारा इस तरह की पहल, एक अच्छा कदम है। हम उम्मीद करते है कि भविष्य में भी इस तरह का आयोजन होता रहेगा जिससे दूरस्थ अंचल के ग्रामीणों को इसका लाभ मिलता रहे। शिविर में ग्वालियर से आये हृदय रोग विशेषज्ञ डा प्रतीक सिंह भदौरिया MBBS DM cardiology ने हृदय रोग से सम्बंधित 70 मरीजों का जाचोंपरांत उपचार किया, गम्भीर रोगियों को हायर सेन्टर रिफर किया,एव जाने माने हड्डी रोग विशेषज्ञ पूर्व चिकित्सा जिला अस्पताल ललितपुर डा० आकाश खैरा Ms osthe द्वारा हड्डी रोग से सम्बन्धित रोगियों का उपचार किया गया। शिविर का महरौनी मडावरा बानपुर सहित आसपास के लोगों ने लाभ लिया ,कार्य क्रम मे श्री हीरालाल सैन श्री संजय भौडेले देविंदर शर्मा विपिन पांडे दौलत राम परमानंद चंद्रभान राजपूत उपस्थित रहे ,कार्यक्रम के अंत मे डा० दीपक कौशिक ने मौजूद सभी का आभार व्यक्त किया,
- रिपोर्ट- आर के पटेल
- ललितपुर
- #samachartak



