बालकों की सर्पदंश से मृत्यु होने पर शासन द्वारा परिजनों को सहायता राशिःकी स्वीकृति प्रदान की गई,
बालकों की सर्पदंश से मृत्यु होने पर शासन द्वारा सहायता राशिःकी स्वीकृति प्रदान की गई,

महरौनी (ललितपुर)
महरौनी तहसील अंतर्गत ग्राम सौजना में बीते कुछ दिन पूर्व में दो बालको के सर्पदंश से मृत्यु पर पर डॉ0 रविप्रताप सिंह उपजिलाधिकारी महरौनी ने तत्काल नायब तहसीलदार महरौनी को घटना स्थल पर भेजा गया जिसमें 02 बालक बलवीर एवं दीपक जो दोनों सगे भाई थे कि सोते समय सर्प के काटने से मृत्यु हो गयी है।
शासन की मंशानुरूप उपजिलाधिकारी महरौनी द्वारा मृतकों के पिता को 08 लाख रूपये सहायता राशि दिये जाने हेतु स्वीकृति प्रदान की गयी है। जिसमें मृतकों के पिता श्री राजपाल पुत्र रमला निवासी सौजना को 24 घण्टे के अन्दर सहायता राशि उनके बैंक खाता में भेजी जायेगी।
साथ ही उनके व परिवारजनो के प्रति संवेदनशीलता जताते हुये कहा कि भविष्य में कोई समस्याएं हो तो पीडि़तों के लिये कार्यालय हमेशा खुला हुआ है। उनकी हर सम्भव मदद की जायेगी।
साथ ही उपजिलाधिकारी महरौनी द्वारा समस्त ग्रामवासियों/क्षेत्रवासियों से अपील की है कि सर्पदंश के मामलों में झाड़ फूक के चक्कर में न पड़े। तुरन्त नजदीकी सामु०स्वा०केन्द्र जाकर उपचार करायें’ जहां पर एण्टीवेनम् दवाओं की उपलब्धता है’ जिससे समय रहते मरीज का उपचार किया जाता है तो जान बचायी जा सकती है।
रिपोर्ट- रामकुमार कुशवाहा
मड़ावरा / ललितपुर
#samachartak
#LaharLive24news



