बोरिंग के गड्ढे की धंसी मिट्टी, 25 वर्षीय युवक 20 फिट गहराई में फंसा,
ग्रामीणों की मदद से सकुशल निकाला गया बाहर,

मड़ावरा (ललितपुर)


मड़ावरा तहसील अंतर्गत ग्राम सीरोन में उस समय लोगों में आनन फानन मच गया जब एक युवक अपने घर के पास बने बोर के पास एकत्रित जमी मिट्टी धसने से उसके साथ उसी में गिर गया जिसे लोगों ने देख इकठ्ठा होकर गड्ढे की मिट्टी निकाल कर उसे उसमें से सकुशल बाहर निकाल लिया।
जानकारी के अनुसार तहसील मड़ावरा अंतर्गत ग्राम सीरोंन निवासी लखन कुशवाहा पुत्र निरपत कुशवाहा उम्र 25 वर्ष करीब दोपहर दो बजे अपने खेत पर क्रेसिंग डालने का कार्य कार्य कर रहा था तभी मौसमी हो रही बारिश के कारण उसके बोर की मिट्टी गीली होने के कारण उसके पास पहुंचने से वो ढल गई जिस पर खड़ा युवक भी उसके साथ उसमे गिर गया जो काफी 20 से 25 फिट गहराई में पहुंच गया । तभी उक्त युवक की मां उसको खाना खाने के लिए उसको बुलाने उसके पास पहुंची तभी मां ने गड्ढे में गिरता देख मां चीखने चिलाने लगी जिसे चीखते चिल्लाते देख आस पास के लोगों में आनन फानन मच गया और ग्रामीण लोगों उसके पास पहुंच गए । ग्रामीणों द्वारा तुरन्त ही सूचना मड़ावरा प्रशासन को दी गई । प्रशासन ने तुरन्त ही मौके पर पहुंचकर ग्रामीण लोगों की मदद से बचाव प्रकिया की और बड़ी ही मशक्कत के बाद करीब पांच बजे सकुशल बाहर निकाला गया। उसके उपरान्त उक्त युवक को प्राथमिक उपचार हेतु स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा लाया गया।

रिपोर्ट- आर के पटेल/ कमलेश कश्यप, नीलेश कुशवाहा मड़ावरा (ललितपुर) #samachartak #LaharLive24news



